माधुरी-गोविंदा का वो शरारती गाना, जिसमें रसगुल्ले-जलेबी के रोमांस को किया बयां, डर गया था रशिया-अमेरिका

Share to your loved once


 

arw img

माधुरी दीक्षित और गोविंदा की जोड़ी 90 के दशक की सबसे हिट ऑन-स्क्रीन कपल्स में से एक रही है. दोनों की केमिस्ट्री हर गाने में जादू बिखेरती थी और दर्शक थिएटर में तालियां बजाते नहीं थकते थे. 1990 की फिल्म ‘इज्जतदार’ में गोविदा और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया गाना ‘एक रसगुल्ला कहीं फट गया रे’ आज भी दर्शकों को अपने मजेदार बोल और अनोखे रोमांस की वजह से याद आता है. करीब 4.34 मिनट के इस गाने में मिठाइयों का जिक्र सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं रहता, बल्कि रसगुल्ले-जलेबी के जरिए प्यार की शरारती भाषा रची गई है. गोविंदा की कॉमिक टाइमिंग और माधुरी की मासूम अदाएं इस गीत को और भी मनोरंजक बनाती हैं. गाने में रशिया और अमेरिका का भी जिक्र किया गया है. गीत में मिठास भरा रोमांस और चुलबुला माहौल दर्शकों को मुस्कुराने पर मजबूर कर देता है. आज जब यह गाना 4K क्वालिटी में उपलब्ध है, तो नई पीढ़ी भी इसे देखकर 90’s की मस्ती और मासूमियत का एहसास कर सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

माधुरी-गोविंदा का वो शरारती गाना, रसगुल्ले-जलेबी के रोमांस को किया बयां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP