‘गंदा काम करते हो पापा’, प्रेम चोपड़ा की बेटी को स्कूल में चिढ़ाते थे बच्चे, कभी खूंखार तो कभी दंरिदा बन फैलाई दहशत
Last Updated:
प्रेम चोपड़ा ने कई दशक फिल्म इंडस्ट्री में बिताए हैं. इन सालों में उन्होंने 380 फिल्मों में काम किया और खूब नाम कमाया. मगर उन्हें फेम मिला नेगेटिव रोल से. विलेन बनकर सबको खामोश करने वाले प्रेम चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे बेटी उनके काम से परेशान होती थीं. लोग बेटी को स्कूल में चिढ़ाते भी थे.
फिल्म आजाद में प्रेम चोपड़ाप्रेम चोपड़ा, इंडस्ट्री का वो नाम जिन्होंने हिंदी सिनेमा में कई दशक राज किया है. उन्होंने एक से एक रोल किए और खूब नाम कमाया. वह अपने करियर में ज्यादातर नेगेटिव रोल के जरिए पहचाने गए. मगर विलेन बनना इतना भी आसान नहीं होता, जितना अक्सर हमें लगता है.
प्रेम चोपड़ा ने लेटेस्ट इंटरव्यू में नेगेटिव रोल के असर को लेकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि किस तरह उनकी बेटी पर उनके खलनायक वाले रोल्स का असर पड़ता था. एक बार तो उनकी छोटी बेटी रकिता नंदा को सुनने को मिला था. बेटी ने उनसे शिकायत भी की थी.
नेगेटिव रोल से बेटी को होती थी दिक्कत
अरबाज खान के शो में प्रेम चोपड़ा ने बेटी रकिता की परेशानी पर खुलकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि बेटी को लोग स्कूल में चिढ़ाते थे कि तुम्हारे पिता क्या काम करते हैं. इसका असर रकिता नंदा पर ऐसा हुआ कि वह पिता से चिढ़ बैठी थीं.
प्रेम चोपड़ा की बेटी बोलीं- आप गंदा काम करते हो
प्रेम चोपड़ा ने कहा कि मेरी बेटी रकिता अब तो राइटर भी हैं. जब स्कूल में थीं तो कहती थीं कि पापा सब लोग मुझे चिढ़ाते हैं. कहते हैं कि बहुत गड़बड़ वाले रोल करते हैं. आप गंदा काम करते हो. ये छोड़ दो न.
विलेन बनना था जरूरी
प्रेम चोपड़ा ने फिर बेटी को समझाया कि उनके करियर के लिए नेगेटिव रोल जरूरी है. लोग उन्हें इस तरह के किरदारों में पसंद करते हैं. खूब प्यार देते हैं. इससे उनका घर चलता है और बच्चों को पढ़ाने लिखाने में मदद मिलती है.
प्रेम चोपड़ा का जन्म साल 1935 में लाहौर में हुआ. वह शिमला में पले बढ़े. उन्होंने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की और फिर फिल्मों में आ गए. करियर में उन्होंने शहीद, उपकार, बॉबी, दो अंजाने से लेकर क्रांति जैसी फिल्मों में काम किया और खूब नाम कमाया. 6 दशक तक उन्होंने 380 फिल्मों में अभिनय किया. करियर में राजेश खन्ना के साथ भी उन्होंने खूब काम किया और करीब 20 फिल्मों में साथ दिया.
प्रेम चोपड़ा की बेटी ने लिखी आत्मकथा
साल 2023 में प्रेम चोपड़ा को फिल्मफेयर लाइफटाइम अर्चीवमेंट अवॉर्ड से भी नवाजा गया. प्रेम चोपड़ा की ऑटोबायोग्राफी साल 2014 में प्रेम चोपड़ा की बेटी रकिता नंदा ने लिखी. जिसका नाम है ‘प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा’.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें