वडोदरा: 17 साल की बेटी ने बॉयफ्रेंड संग पिता की हत्या की

Share to your loved once


Last Updated:

Daughter Gets Father Killed By Boyfriend: वडोदरा के पडरा गांव में 17 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड रंजीत वाघेला के साथ मिलकर पिता शाना चवड़ा की हत्या की साजिश रची और उन्हें चाकू मारकर मार डाला. पुलिस की जांच जारी है. लेकिन, इस घटना के कई सवाल पैदा किए है. क्या वाकई कलयुग आ गया है. एक बेटी द्वारा अपने पिता की हत्या करवाना एक बड़ी मार्मिक बात है.

कलयुगी बेटी! पिता ने रिलेशनशिप का किया विरोध तो पहले किया बेहोश फिर...वड़ोदरा पुलिस. फाइल तस्वीर. फोटो-पीटीआई

Daughter Gets Father Killed By Boyfriend: पिता और बेटी का रिश्ता अद्भूत होता है. ऐसा कहा भी जाता है कि बेटी पिता के और बेटा मां के सबसे करीब होता है. लेकिन, इस कलयुगी दुनिया में कब क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता. यह कहानी एक 17 साल की कलयुगी बेटी है जिसने अपने पिता की हत्या करवा दी. दरअसल, गुजरात के वडोदरा में एक पिता का अपनी नाबालिग बेटी के प्रेम संबंध का विरोध किया. इससे उसकी 17 साल की बेटी तिलमिला गई. उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लड़की ने खुद माता-पिता को बेहोश करने की दवा दी और फिर अपने बॉयफ्रेंड व उसके साथी को घर में घुसने दिया, जहां उन्होंने 45 वर्षीय पिता शाना चवड़ा की चाकू मारकर हत्या कर दी.

प्रेमी के साथ फरार रहो गई थी बेटी

यह दिल दहला देने वाली घटना वडोदरा के पडरा गांव में हुई. पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी रंजीत वाघेला (25) इससे पहले भी लड़की के पिता द्वारा दर्ज पास्को एक्ट के मामले में गिरफ्तार हो चुका था. जुलाई में लड़की उसके साथ भाग गई थी, जिसके बाद शाना चवड़ा ने केस दर्ज कराया था. वाघेला जमानत पर बाहर था. करीब पखवाड़े भर पहले वाघेला और शाना के बीच लड़की को साथ देखे जाने पर झगड़ा हुआ था. उस दौरान वाघेला ने धमकी दी थी कि वह लड़की से ही शादी करेगा और रास्ते में आने वाले परिवार के किसी भी सदस्य को मारने से नहीं हिचकिचाएगा. शाना चवड़ा का शव शुक्रवार सुबह मिला था. उनके भाई मोती (50) ने पुलिस को बताया कि लड़की जुलाई में वाघेला के साथ फरार हो गई थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या की साजिश में सिर्फ वाघेला ही नहीं, बल्कि लड़की खुद भी शामिल थी.

बेटी ने पहले भी दो बार की कोशिश

वडोदरा के एसपी सुशील अग्रवाल ने बताया कि पिता दोनों बेटियों के प्रेम विवाह का सख्त विरोध कर रहे थे. बड़ी बेटी भी उनकी मर्जी के खिलाफ शादी कर चुकी थी, इसलिए वे छोटी बेटी के संबंध को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर रहे थे. एसपी ने आगे बताया कि लड़की ने तीन दिन में तीन बार माता-पिता को बेहोश करने की कोशिश की. 16 दिसंबर से शुरू हुई इस कोशिश में पहले दो प्रयास नाकाम रहे. पहले दिन उसने पानी में नींद की गोलियां मिलाईं, लेकिन मां को स्वाद अजीब लगा और उन्होंने नहीं पिया. दूसरे दिन मंगलवार की रात को लड़की ने खाने में गोलियां मिलाईं. यह जांचने के लिए कि दवा असर कर रही है या नहीं, उसने शोर मचाया, लेकिन मां जाग गईं. इससे योजना फिर टल गई.

आखिरकार 18 दिसंबर की रात लड़की सफल हो गई. माता-पिता को बेहोश करने के बाद उसने वाघेला और उसके साथी को घर में प्रवेश करने दिया. दोनों ने शाना चवड़ा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार हो गए. लड़की घटना के दौरान मौजूद थी और सब कुछ देखती रही. पुलिस ने वाघेला सहित अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. एसपी अग्रवाल ने कहा कि लड़की की भूमिका भी बेहद गंभीर है और पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. मामला नाबालिग होने के कारण लड़की के खिलाफ कार्रवाई जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत होगी.

About the Author

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें

homecrime

कलयुगी बेटी! पिता ने रिलेशनशिप का किया विरोध तो पहले किया बेहोश फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP