the Battle of Galwan actor Salman Khan changes his look ahead of his 60th birthday fans say 40 k lagte ho Bhaijaan

Share to your loved once


Last Updated:

बैटल ऑफ गलवान स्टार सलमान खान ने अपने 60वें बर्थडे से पहले एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका नया लुक सामने आते ही फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई. इस नए अंदाज को देखकर प्रशंसक हैरान हैं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं कि सलमान अब भी 40 साल के लगते हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि भाईजान समय के साथ और ज्यादा फिट और फ्रेश दिखने लगे हैं.

‘बैटल ऑफ गलवान’ का हीरो छा गया', सलमान खान 60वें बर्थडे से पहले ने बदला लुक27 दिसंबर को भाईजान 60 साल के होने वाले हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं. जल्द वह फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाले हैं. लेकिन इस बार वह फिल्म को लेकर नहीं बल्कि उनका नया और जवां दिखने वाला लुक चर्चा का विषय बना हुआ है. 27 दिसंबर को भाईजान 60 साल के होने वाले हैं. लेकिन, अपने बर्थडे से पहले सलमान ने अपने रूप में ऐसा बदलाव किया है कि फैंस उनकी युवा ऊर्जा और हैरतअंगेज लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे. सलमान खान अपने हालिया लुक के लिए इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और ट्रेंड कर रहे हैं.

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हंक हैं. अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी से हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं. उनका लुक देख लोग हैरान हैं और तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

भाई सोहेल खान के 55वां बर्थडे में पहुंचे सलमान खान

दरअसल, शनिवार को सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के 55वां बर्थडे में पहुंचे. बिजी शेड्यूल के बीच अभिनेता अपने भाई के जन्मदिन के लिए मुंबई लौटे और एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया, सबकी निगाहें एक्टर की फिटनेस और नए लुक पर अटक गईं. ब्लैक जींस, नेवी ब्लू टीशर्ट और ब्राउन शेड चश्मा लगाए सल्लू मियां बहुत ही हैंडसम लग रहे थे. फैंस उनका यह अवतार देखकर दीवाने हो गए हैं और कमेंट्स में लिख रहे हैं- ‘भाईजान 40 के लगते हो!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP