भांग के पकौड़े तो बहुत खाए होंगे आपने लेकिन क्या कभी खाई है भांग की चटनी, यहां जानिए आसान रेसिपी – Uttarakhand News

Share to your loved once


Last Updated:

देहरादून. अगर आप भी धनिया, पुदीना और इमली की चटनी खाकर ऊब गए हैं, तो आपको उत्तराखंड की मशहूर भांग की चटनी बनाकर खानी चाहिए. आप घर पर भांग की चटनी की रेसिपी को जरूर ट्राई करें. यह चटनी आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है. 

Bhang chatani

भांग की चटनी का चटाकेदार स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी का फेवरेट बन सकता है. भांग की चटनी को तैयार करने का तरीका बेहद आसान है.

Bhang chatani

भांग की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में आधा कप भांग के बीज डालकर धीमी आंच पर करीब 5 मिनट तक ड्राई रोस्ट कर लीजिए.

Bhang chatani

आपको इन भांग के बीजों को हल्का ब्राउन कलर होने तक रोस्ट करना है और बीजों को लगातार चलाते रहना है जिससे यह जले न. ऐसा करने के बाद बीजों को भूनने के बाद इन्हें ठंडा होने दीजिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Bhang chatani

अब सिल बट्टे पर हरे धनिए की धुली हुई पत्तियां, 2 स्पून कटी हुई हरी मिर्च और कटा हुआ अदरक, लहसुन की कलियां डाल दीजिए और स्वादानुसार नमक डालकर इसे पीस लीजिए. अगर आपके पास सिलबट्टा नहीं है तो आप ब्लेंडर में भी चटनी को तैयार कर सकते हैं लेकिन सिलबट्टे पर बनाई गई चटनी का स्वाद बेहद ऑथेंटिक होता है .

Bhang chatani

आप ब्लेंडर में लगभग चार – पांच लहसुन की कलियां, एक चम्मच नमक, एक चम्मच नींबू का रस और आधा कप पानी भी एड करके इन सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड कर सकते हैं.

Bhang chatani

उत्तराखंड के पहाड़ पर खाई जाने वाली भांग की चटनी तड़का भी लगाया जाता है.इस चटनी में तड़का लगाने के लिए एक बर्तन में मीडियम आंच पर एक बड़ी चम्मच घी गर्म कर लीजिए इसके बाद 2 साबुत सूखी लाल मिर्च को गर्म घी में लगभग 5 सेकेंड तक भून लीजिए.

Bhang chatani

अब इस तड़के को चटनी में डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लीजिए. लीजिए आपकी टेस्टी, चटपटी और स्वास्थ्यवर्धक भांग की चटनी तैयार है. आप उत्तराखंड की मशहूर इस चटनी को चावल या फिर रोटी के साथ खा सकते हैं. यकीन मानिए पहाड़ी स्टाइल में बनी भांग की इस चटनी का टेस्ट आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

भांग के पकौड़े तो बहुत खाए होंगे क्या खाई है भांग की चटनी, यहां जानिए रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP