धुरंधर की 16 दिन भी धमाकेदार कमाई, ‘जवान’, ‘छावा’ को पछाड़ अब 1000 करोड़ क्लब से इंचभर दूर

Share to your loved once


Last Updated:

Dhurandhar Box Office Collection Day 16: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर बिग-बजट एक्शन ड्रामा ‘धुरंधर’ की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही. तीसरे सप्ताह में प्रवेश करते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है. फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और दूसरे हफ्ते के रिकॉर्ड-ब्रेकिंग प्रदर्शन के बाद भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हो रहा.

ख़बरें फटाफट

धुरंधर की 16 दिन भी धमाकेदार कमाई, अब 1000 करोड़ क्लब से इंचभर दूर‘धुरंधर’ की रफ्तार तीसरे हफ्ते भी कम नहीं हुई.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू कायम है. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर इस एक्शन-ड्रामा ने अपने तीसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई जारी रखी है और 500 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म अब जल्द ही 1000 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड ग्रॉस क्लब में एंट्री करने की ओर बढ़ रही है.

‘धुरंधर’की पहले सप्ताह की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद भी दर्शकों का उत्साह लगातार बना हुआ है. मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन, दोनों सर्किट्स में फिल्म मजबूत पकड़ बनाए हुए है और वीकडेज में भी रफ्तार बरकरार बरकरार है. फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड से भी बेहतर परफॉर्मेंस दिखा रही है, जो मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की रुचि को दिखा रहा है.

दिन 16 की शानदार कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैक्निल्क के अनुमान के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने अपने 16वें दिन यानी शनिवार को भारत में 33.50 करोड़ रुपये नेट कमाया है. इस दिन देशभर में फिल्म के करीब 5,398 शोज चले. शुक्रवार को तीसरे हफ्ते की शुरुआत में फिल्म ने 22.5 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद शनिवार को इसमें बढ़ोतरी देखी गई.

तीन हफ्तों का मजबूत सफर

‘धुरंधर’ ने अपना पहला हफ्ता 207.25 करोड़ रुपये के शानदार नेट कलेक्शन के साथ बंद किया था. हैरानी की बात यह रही कि फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में यह आंकड़ा भी पार करते हुए 253.25 करोड़ रुपये जोड़े. इस तरह दो हफ्तों में इसका कुल नेट कलेक्शन करीब 460.5 करोड़ रुपये हो गया. अब तीसरे हफ्ते के दो दिनों की कमाई के बाद फिल्म का कुल नेट संग्रह 516.5 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का हो चुका है, जो इसे एक सुपर ब्लॉकबस्टर का दर्जा देता है. सैक्निल्क के आंकड़ों के मुताबिक, यह फिल्म हिंदी सिनेमा की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है जो इतनी तेजी से कमाई के मील के पत्थर छू रही हैं.

दूसरी सबसे तेज 500 करोड़ वाली हिंदी फिल्म

‘धुरंधर’ नेट कलेक्शन में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी सबसे तेज हिंदी फिल्म बन गई है. यह रिकॉर्ड फिलहाल तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 2 – द रूल’ के नाम है, जिसने यह मुकाम महज 11 दिनों में हासिल किया था. हालांकि, ‘धुरंधर’ ने शाहरुख खान की ‘जवान’ (18 दिन) और इसी साल की बड़ी फिल्म ‘छावा’ (23 दिन) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

ग्रॉस कलेक्शन और वर्ल्डवाइड बिजनेस

16वें दिन की ग्रॉस कमाई की बात करें तो फिल्म ने अनुमानित 40.20 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए. कुल मिलाकर, भारत में ग्रॉस कलेक्शन 700 करोड़ के पार पहुंच चुका है और कुल डॉमेस्टिक ग्रॉस लगभग 780 करोड़ रुपये हो गया है. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका ओवरसीज कलेक्शन लगभग 160 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस तरह फिल्म का दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 940 करोड़ रुपये का हो गया है. इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अब सिर्फ कुछ ही दिनों में ‘धुरंधर’ 1000 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड क्लब में शामिल हो जाएगी.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

homeentertainment

धुरंधर की 16 दिन भी धमाकेदार कमाई, अब 1000 करोड़ क्लब से इंचभर दूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP