Jitesh Sharma: जितेश शर्मा के साथ हुई नाइंसाफी? सेलेक्टर्स ने टीम से किया बाहर तो RCB ने किया ये पोस्ट

Share to your loved once


Last Updated:

Jitesh Sharma: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो एक तरफ शुभमन गिल के बाहर होने को लेकर खूब चर्चे हुए वहीं, जितेश शर्मा को टीम में न देखने पर फैंस दंग रह गए. सोशल मीडिया पर तो सवालों की झड़ी लग गई कि आखिर उनकी गलती क्या थी? जितेश के टीम से बाहर होने को लेकर RCB ने एक पोस्ट किया है, जिसके लिए यह विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में खेलता है.

जितेश के साथ नाइंसाफी? सेलेक्टर्स ने टीम से किया बाहर तो RCB ने किया ये पोस्टजितेश शर्मा के लिए RCB ने किया पोस्ट

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में जितेश शर्मा भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पहली पसंद थे. माना जा रहा था कि उनकी टी20 वर्ल्ड टीम में भी जगह पक्की है, लेकिन जब टीम का ऐलान हुआ तो हर कोई हैरान रह गया. जितेश शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की भारतीय टीम से बाहर रखने का फैसला लिया गया. इसके बाद से ही सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर जितेश की गलती क्या थी? फैंस सेलेक्टर्स से सवाल पूछ रहे हैं कि आखिरी मौके पर उन्हें टीम से क्यों बाहर किया गया? क्या जितेश के साथ नाइंसाफी हुई है? इस बीच जितेश को लेकर उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB ने भी एक पोस्ट किया है.

जितेश की जगह किसे मिला मौका?
जितेश शर्मा घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हैं. उनकी जगह ईशान किशन को टीम में चुना गया, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज के जगह मिली. ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में सबसे जयदा रन बनाए और झारखंड की कप्तानी करते हुए टीम को खिताब भी दिलाया. उनके इस प्रदर्शन ने सेलेक्टर्स को प्रभावित किया.

जितेश शर्मा के लिए RCB ने किया पोस्ट

जितेश को क्यों किया गया बाहर?
सेलेक्टर्स का जितेश शर्मा को बाहर करने का फैसला क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के लिए बड़ा झटका था. माना जा रहा था कि जितेश का चयन तय है, लेकिन आखिरी समय में चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया. चीफ सेलेक्टर्स ने जितेश को बाहर किए जाने पर कहा, ‘हमने कॉम्बिनेशन को देखते हुए यह फैसला लिया. अगर आपका कीपर टॉप पर बैटिंग करने वाला है, तो हमारा सोचना था कि एक और कीपर हो जो टॉप पर बैटिंग कर सके. जितेश ने कुछ ज्यादा गलत नहीं किया है, लेकिन ये वो कॉम्बिनेशन हैं जिन्हें टीम मैनेजमेंट देख रहा है.’

RCB ने किया पोस्ट
जितेश को टीम में जगह न मिलने के बाद उनकी आईपीएल टीम RCB ने एक्स पर समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. आईपीएल 2025 की चैंपियन RCB ने एक फोटो पोस्ट की जिस पर लिखा था, ‘All Heart. Built To Fight.’ इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘Brave. Bold. Brilliant. IPL में टी20 फॉर्मेट में जितेश के शानदार प्रदर्शन का हमें बेसब्री से इंतजार है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP