ब्रह्म मुहूर्त में क्यों उठना चाहिए? अगर नहीं उठेंगे तो क्या होगा, जानिए इसका महत्व और चमत्कारी लाभ

Share to your loved once


Last Updated:

Brahma Muhurt Ke Niyam: ब्रह्म मुहूर्त का जीवन में बहुत महत्व है. यही वह समय होता है जब इंसान को बिस्तर छोड़ देना चाहिए. ऐसा करना धार्मिक और स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है. जानिए ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे और इसका महत्व-

ख़बरें फटाफट

ब्रह्म मुहूर्त में क्यों उठना चाहिए? जानिए इसका महत्व और चमत्कारी फायदेजानिए, ब्रह्म मुहूर्त में क्यों उठना चाहिए? (AI)

Brahma Muhurt Ke Niyam: ब्रह्म मुहूर्त का जीवन में बहुत महत्व है. यही वह समय होता है जब इंसान को बिस्तर छोड़ देना चाहिए. ऐसा करना धार्मिक और स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है. विद्वानों की मानें तो, इस दौरान वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा होती है, मन शांत रहता है, एकाग्रता बढ़ती है और देवी-देवताओं की कृपा बरसती है. क्योंकि, इस दौरान पूजा पाठ करने से आपकी प्रार्थना सीधे पर्मात्मा तक पहुंचती है. यही वजह है कि ऋषि-मुनियों के समय से यह परंपरा चली आ रही है. अब सवाल है कि आखिर ब्रह्म मुहूर्त क्या है? ब्रह्म मुहूर्त का समय क्या होता है? ब्रह्म मुहूर्त में उठने के लाभ क्या है? आइए जानते हैं इस बारे में-

ब्रह्म मुहूर्त क्या होता है?

एक वीडियो में वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि, ब्रह्म अर्थात् परमात्मा और मुहूर्त मतलब समय, यानी परमात्मा का समय. जी हां, ब्रह्म मुहूर्त 48 मिनट का वह शुभ काल है, जो सूर्योदय से लगभग 1 घंटा 36 मिनट पहले प्रारंभ होता है, और सूर्योदय से 48 मिनट पूर्व समाप्त होता है. इसका समय सुबह 4 से 5:30 तक का हो सकता है.

ब्रह्म मुहूर्त में क्यों उठना चाहिए

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में देवी-देवता और पितृ हमारे घर में आगमन करते हैं. जिसके कारण हमारे घर की उन्नति होती है. जब व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में उठता है तो उस समय वातावरण में फैली सकारात्मक ऊर्जा मनुष्य के शरीर में प्रवेश करती है जिसकी वजह से मन में अच्छे विचार उत्पन्न होते हैं. ब्रह्म मुहूर्त में किया गया ध्यान आत्म विश्लेषण और ब्रह्म ज्ञान के लिए सर्वोत्तम माना गया है. इस समय उठने से शारीरिक शक्ति बढ़ती है. साथ ही सहनशीलता में वृद्धि होती है.जो व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में उठता है उसे अच्छा स्वास्थ्य, बल ,बुद्धि और विद्या प्राप्त होती है. इसके अलावा जो व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं वे जीवन में ज्यादा सफल होते हैं.

ब्रह्म मुहूर्त का महत्व

प्राचीन काल में ऋषि-मुनि ध्यान साधना करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे उत्तम समय मानते थे. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में की गई भगवान की पूजा का फल जल्द ही प्राप्त होता है. इस समय सोना वर्जित माना जाता है.

About the Author

Lalit Kumar

ललित कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 साल से अधिक का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी. इस दौरान वे मेडिकल, एजुकेशन और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को कवर किया करते थे. पत्रकारिता क…और पढ़ें

homedharm

ब्रह्म मुहूर्त में क्यों उठना चाहिए? जानिए इसका महत्व और चमत्कारी फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP