फूड चेन से इंसानों तक पहुंच रहा जहर! नदियों, नहरों के पानी से खेती पर खतरा
Aligarh Latest News : खेतों की हरियाली के पीछे छिपा खतरा अब सामने आने लगा है. दरअसल, सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाला पानी अगर साफ़ न हो, तो वही पानी किसानों की सेहत और आम लोगों की थाली तक ज़हर पहुंचा सकता है. नदियों और नहरों के दूषित पानी से सिंचाई को लेकर एएमयू के शोधकर्ता ने गंभीर चिंता जताई है और इसे लंबे समय में स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया है.