Shubman Gill: अगरकर ने बिना बात किए गिल को किया बाहर? शुभमन को बाहर रखने से गावस्कर भी हैरान, दी ये सलाह

Share to your loved once


नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आगामी न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. सेलेक्टर्स के एक फैसले ने हर किसी को चौंकाया. दरअसल, उपकप्तान शुभमन गिल को टीम से बाहर रखने का फैसला लिया गया. सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि दिग्गज सुनील गावस्कर भी सेलेक्टर्स के इस फैसले से हैरान हुए. उन्होंने एक बयान में इसे चौंकाने वाला बताया. हालांकि, गावस्कर ने यह भी कहा कि गिल को सेलेक्टर्स का यह डिसीजन पॉजिटिव तरह से लेना चाहिए. गावस्कर ने यह भी कहा कि अगरकर ने गिल से बातचीत भी की होगी और उन्हें इस फैसले के बारे में बताया भी होगा.

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि शुभमन गिल को टीम से बाहर रखना हैरान करने वाला फैसला है. उन्होंने कहा कि गिल एक क्लास खिलाड़ी और बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं. गावस्कर ने कहा, ‘शुभमन गिल को बाहर रखना चौंकाने वाला है. वह एक शानदार और क्वालिटी बल्लेबाज़ हैं. भले ही कुछ मैचों में वह अच्छा नहीं कर पाए, लेकिन क्लास खिलाड़ी आखिरकार वापसी करता ही है.’

गिल को लेकर क्या बोले गावस्कर

गावस्कर ने दी ये सलाह
उन्होंने आगे कहा कि गिल चोट के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे, जिससे उनकी लय बिगड़ गई थी. गावस्कर ने कहा, ‘वह लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे थे और अपनी लय में नहीं दिखे. आईपीएल में हमने देखा है कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं. शायद फॉर्म की कमी उनके खिलाफ चली गई. मुझे उम्मीद है कि शुभमन इस फैसले को सकारात्मक रूप से लेंगे. मैं उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं देता हूं. उनकी कुछ चोटें भी थोड़ी अजीब रही हैं.’

फॉर्म से जूझ रहे गिल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शुभमन गिल तीन मैचों में सिर्फ 32 रन ही बना पाए. इसके अलावा वह अहमदाबाद में खेले गए आखिरी टी20 मैच में चोट के चलते नहीं खेल सके. साल 2025 में गिल ने 15 टी20 मैचों में 291 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 24.25 और स्ट्राइक रेट 137.26 रहा. गिल की यह खराब फॉर्म ही उनके टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर होने की बड़ी वजह मानी जा रही है.

गावस्कर का मानना है कि चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर ने शुभमन गिल से बात की होगी और उन्हें इस फैसले की वजह समझाई होगी. उन्होंने कहा कि यह फैसला टीम में संजू सैमसन को दोबारा सही भूमिका देने के लिए लिया गया एक तरह का सुधार था. उन्होंने बताया कि जब शुभमन गिल टी20 टीम में आए थे, तो संजू सैमसन को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेज दिया गया था. जबकि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी पहले काफी सफल रही थी.

शुभमन गिल

गावस्कर ने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि अजीत अगरकर शुभमन से फोन पर बात करेंगे और उन्हें बताएंगे कि यह फैसला क्यों लिया गया.’ उन्होंने आगे कहा कि चयनकर्ता शुभमन गिल को यह भरोसा जरूर देंगे कि वह भविष्य की योजनाओं में बने रहेंगे. इस खास टूर्नामेंट के लिए, उनकी चोटों और हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम में नहीं चुना गया है. लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह आगे चलकर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनेंगे.’

दिनेश कार्तिक ने क्या कहा?
अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि गिल और जितेश को टीम से बाहर किए जाने से उन्हें हैरानी हुई. उन्होंने इस फैसले को चौंकाने वाला बताया और कहा कि गिल को सेलेक्टर्स का सपोर्ट था, फिर भी एक बड़े टूर्नामेंट से ठीक पहले उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. कार्तिक ने कहा, ‘भारत की वर्ल्ड कप T20 टीम की घोषणा हो गई है और अंदाजा लगाइए? शुभमन गिल, जो T20 टीम के मौजूदा उपकप्तान और ओपनर हैं, उन्हें न सिर्फ प्लेइंग इलेवन से, बल्कि पूरी टीम से ही बाहर कर दिया गया है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP