England face defeat in third Ashes Test: एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड पर हार का खतरा मंडाराने लगा है.
Last Updated:
Australia vs England, 3rd Test: एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में मैच में भी इंग्लैंड की हालत खराब हो गई है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ये मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है. चौथी पारी में इंग्लैंड को जीत के लिए 436 रनों का लक्ष्य मिला है, लेकिन उसके जवाब में मेहामान टीम ने 207 रन के स्कोर 6 विकेट गंवा दिए हैं.
एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड मुश्किल मेंएडिलेड: इंग्लैंड की एशेज में बने रहने की कोशिश को बड़ा झटका लगा हैं. नाथन लियोन की घातक फिरकी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में जीत और सीरीज में अजेय बढ़त के करीब पहुंचा दिया. इंग्लैंड की टीम 435 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए एशेज में अपनी उम्मीदें बचाने की कोशिश कर रही थी, तभी लियोन ने उप कप्तान हैरी ब्रूक (30) को बोल्ड, कप्तान बेन स्टोक्स (05) को बोल्ड और ओपनर जैक क्रॉली (85) को स्टंप आउट कर इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा दीं. इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 207 रन बनाए हैं और वह अभी भी लक्ष्य से 228 रन पीछे है.
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 371 और दूसरी पारी में 349 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 286 रन बनाए थे. क्रॉली और ब्रूक ने 68 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 109 से 177 रन तक पहुंचाया. इसी दौरान लियोन ने गेंदबाजी संभाली और अपनी दूसरी ही गेंद पर विकेट ले लिया. उन्होंने सिर्फ आठ रन देकर तीन विकेट लिए जिससे इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 194 रन हो गया. आउट होने वालों में स्टोक्स भी थे, जो टर्न लेती गेंद को नहीं समझ पाए और ऑफ स्टंप पर बोल्ड हो गए.
सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के पास 2-0 की बढ़त है
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दोनों टेस्ट जीत लिए हैं और अब पांच मैच की सीरीज जीतने के लिए उसे सिर्फ चार विकेट की जरूरत है, जबकि दो टेस्ट बाकी हैं. इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर दो विकेट पर 31 रन था. इसके बाद जो रूट (39) और क्रॉली ने तीसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े.
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने लंच से पहले अपनी दूसरी ही गेंद पर बेन डकेट (04) को आउट किया और लंच के बाद ओली पोप (17) को भी पवेलियन भेजा, जिनका शानदार कैच मार्नस लाबुशेन ने पकड़ा. कमिंस ने चाय के बाद रूट को भी आउट किया. टेस्ट क्रिकेट में यह 13वीं बार था जब कमिंस ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को आउट किया. कमिंस ने अब तक 24 रन देकर तीन और लियोन ने 64 रन देकर तीन विकेट लिए हैं. स्टोक्स और इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सुबह के सत्र में सीरीज बचाने के लिए पूरी कोशिश की.
इंग्लैंड को मिला है 436 रनों का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने सुबह अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 271 रन से आगे बढ़ाई लेकिन उसने आखिरी छह विकेट 11 ओवर में 38 रन पर गंवा दिए. सुबह ट्रैविस हेड ने 142 और एलेक्स कैरी ने 52 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन दोनों ज्यादा देर नहीं टिक सके. हेड के 170 रन पर आउट होते ही पारी का पतन शुरू हो गया. हेड और कैरी ने पांचवें विकेट के लिए 162 रन जोड़े.
इस साझेदारी का अंत जोश टोंग (70 रन देकर चार विकेट) ने हेड को आउट कर किया. क्रॉली ने मिडविकेट पर उनका कैच पकड़ा. स्टोक्स ने कैरी को 72 रन पर आउट किया. कैरी ने लेग स्लिप में कैच दिया. इसके बाद ब्रायडन कार्स (80 रन देकर तीन विकेट) ने कमिंस (06) और लियोन को लगातार गेंदों पर आउट किया. जोफ्रा आर्चर ने स्कॉट बोलैंड का अपनी ही गेंद पर कैच लेकर ऑस्ट्रेलिया की पारी खत्म की.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें