‘जितनी सुविधा होगी, उतना अच्छा होगा’, अयोध्या को मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, जनता में खुशी की लहर

Share to your loved once


अयोध्या: प्रभु राम की नगरी अयोध्या को अब जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है. दरअसल उत्तर प्रदेश के धार्मिक नगरी में देश-दुनिया के लोगों के आने की होड़ मची हुई है. अब अयोध्या मथुरा और प्रयागराज जाने के लिए हवाई मार्ग के साथ ट्रेन और बस की सुविधा उपलब्ध है. अयोध्या प्रयागराज और वाराणसी में आने वालों की संख्या में भारी इजाफा भी देखने को मिल रहा है. राज्य सरकार की तरफ से इन शहरों में विश्व स्तरीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है.

शायद यही वजह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी विभागों को विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार करने को भी कहा गया है. आवास विभाग ने इसके आधार पर बेहतर सुविधा देने का एक बड़ा मास्टर प्लान भी तैयार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, आवास विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के मुताबिक, दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी के साथ लखनऊ और अयोध्या के बीच हाई स्पीड बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी.

अयोध्या वासियों की प्रतिक्रिया

अब अगर अयोध्या में बुलेट ट्रेन चलेगी तो अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को भी इससे फायदा मिलेगा. कम समय में वह आसानी से मठ मंदिरों में दर्शन पूजन कर अपने गंतव्य को पहुंच जाएंगे. बुलेट ट्रेन संचालित होने को लेकर अयोध्यावासी में भी उत्साह नजर आ रहा है. अब इस पूरे मामले पर अयोध्या वासियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और केंद्र सरकार का आभार जताया है.

सीताराम दास ने बताया कि दिल्ली सरकार की ओर से जो फैसला लिया गया है, यह बहुत सराहनीय है. दिल्ली से काशी तक बुलेट ट्रेन की रफ्तार चलेगी. यह बुलेट ट्रेन लखनऊ और अयोध्या भी आएगी, जिससे श्रद्धालुओं को कम समय में अयोध्या और काशी में दर्शन करने का मौका मिलेगा. इसके लिए केंद्र सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद है. इससे दर्शनार्थियों को उत्तम व्यवस्था भी मिलेगी. साथ ही वह जल्दी पहुंच सकेंगे.

बुलेन ट्रेन के फैसले से खुशी की लहर

मणिराम दास ने बताया कि सरकार का यह फैसला बहुत सुंदर है, बहुत अच्छा है. जितनी सुविधा हो, उतना अच्छा है. यह खुशी की बात है कि सरकार का यह फैसला बहुत अच्छा है. जितनी व्यवस्था अच्छी होगी, उतनी ही दर्शनार्थी अयोध्या पहुंचेंगे. बुलेट ट्रेन चलेगी तो बहुत अच्छा रहेगा, सबको खुशी होगी.

दीपक कुमार चौरसिया ने बताया की अयोध्या में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है. लगातार लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. सरकार ने जो बुलेट ट्रेन का फैसला लिया है, वह काफी सराहनीय है. कई श्रद्धालु ऐसे होते हैं जो कम समय में सभी धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए यह बहुत अच्छा रहेगा. जो देश में दूर-दूर से यात्री आते हैं, उनके लिए यह बहुत अच्छा विकल्प है. बुलेट ट्रेन का चलन अयोध्या के लिए बहुत अच्छा कदम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP