India announced squad for new Zealand ODI and T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है.
Last Updated:
India T20I Series Squad Team 2026: टी20 विश्व कप से ठीक पहले टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए भारतीय का ऐलान कर दिया गया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक खेला जाएगा.
न्यूजीलैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलाननई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप के स्क्वाड के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा की कर गई. विश्व कप के स्क्वाड से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं हैं. इसका मतलब है कि पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेलने वाली टीम ही विश्व कप में हिस्सा लेगी. टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में 2 साल बाद ईशान किशन की वापसी हुई है. वहीं स्क्वाड में रिंकू सिंह को भी जगह दी गई.
टी20 विश्व कप के लिए वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है. इसके अलावा जितेश शर्मा भी टीम से बाहर हुए हैं. शुभमन गिल हाल ही में समाप्त हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम के उप कप्तान थे, लेकिन खराब प्रदर्शन के कारण ना सिर्फ गिल में उप कप्तानी गंवाई बल्कि टीम से जगह भी खो बैठे. गिल की जगह अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया गया है.
कब से शुरू हो रहा है टी20 सीरीज
वहीं टी20 सीरीज की बात करें तो इसकी शुरुआत 21 जनवरी से हो रही है. सीरीज ये पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा. दूसरा टी20 मुकाबला 23 जनवरी रायपुर में होगा. वहीं तीसरे टी20 के लिए भारत-न्यूजीलैंड की टीम गुवाहाटी पहुंचेगी, जहां 25 जनवरी को मैच खेला जाएगा. इसके अलावा चौथा टी20 मैच 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में है, जबकि पांचवां और आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम में 31 जनवरी को खेला जाना है. टी20 सीरीज से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है.
भारतीय टीम का टी20 स्क्वाड-
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें