PM Modi Bengal-Assam Visit Live | नादिया में लैंड नहीं कर सका पीएम मोदी का हेलीकॉप्‍टर, वापस आना पड़ा कोलकाता एयरपोर्ट, कोहरे से विजिबिलिटी कम – pm narendra modi west bengal assam visit live updates nadia rupees 3200 crore project airport inauguration in guwahati

Share to your loved once


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

PM Modi Bengal-Assam Visit Live: पश्चिम बंगाल और असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इनमें से असम में भाजपा सत्‍ता में है, जबकि पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार सत्‍ता में आने की कोशिश में जुटी है. इसे देखते हुए पीएम मोदी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है.

LIVE:  नादिया में लैंड नहीं कर सका पीएम मोदी का हेलीकॉप्‍टर, वर्चुअल संबोधनPM Modi Bengal-Assam Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 20 दिसंबर 2025 को पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे. (फोटो: पीटीआई)

PM Modi Bengal-Assam Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल और असम का दौरा करेंगे. पीएम मोदी बंगाल के नदिया जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे. वहीं, असम के गुवाहाटी में एक हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. अपने बंगाल-असम दौरे से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट कर लिखा कि शनिवार दोपहर (20 दिसंबर) को मैं राणाघाट में भाजपा की रैली को संबोधित करूंगा. पश्चिम बंगाल के लोग केंद्र सरकार की कई जनहितकारी पहलों से लाभान्वित हो रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर वे हर क्षेत्र में टीएमसी के कुशासन के कारण कष्ट झेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि टीएमसी की लूट और धमकियों ने सारी हदें पार कर दी हैं, इसीलिए भाजपा ही जनता की उम्मीद है. प्रधानमंत्री मोदी ने X पर किए गए दूसरे पोस्ट में कहा कि मुझे शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोगों के बीच रहने की बहुत खुशी है. सुबह लगभग 11:15 बजे मैं नादिया जिले के राणाघाट में एक जनसभा में शामिल होऊंगा, जहां 3200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा या उनकी आधारशिला रखी जाएगी. इन परियोजनाओं में शामिल हैं एनएचएस-34 के बरजागुली-कृष्णानगर खंड के 66.7 किलोमीटर लंबे 4-लेन मार्ग का उद्घाटन और एनएचएस-34 के बारासात-बरजागुली खंड के 4-लेन मार्ग की आधारशिला रखना. इससे कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच संपर्क बेहतर होगा.

पीएम मोदी का बंगाल-असम दौरा LIVE

PM Modi Bengal Visit LIVE: घने कोहरे के कारण कम दृश्यता होने की वजह से शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर पश्चिम बंगाल के तहेरपुर हेलीपैड पर लैंड नहीं कर सका. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. न्‍यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि हेलीकॉप्टर कुछ देर तक हेलीपैड के ऊपर मंडराता रहा, लेकिन लैंडिंग संभव नहीं होने पर यू-टर्न लेकर वापस कोलकाता एयरपोर्ट लौट गया. आखिरी जानकारी मिलने तक प्रधानमंत्री मौसम की स्थिति को लेकर आगे के अपडेट का इंतजार कर रहे थे. यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से रैली स्थल वाले जिले तक जाएंगे या फिर मौसम साफ होने का इंतजार कर दोबारा हवाई मार्ग से तहेरपुर पहुंचने की कोशिश करेंगे. इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:40 बजे कोलकाता पहुंचे थे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए नादिया जिले के तहेरपुर के लिए रवाना हुए थे. यहां उन्हें पश्चिम बंगाल में हाईवे परियोजनाओं के शुभारंभ से जुड़े एक प्रशासनिक कार्यक्रम में शामिल होना था. इसके बाद भाजपा की राजनीतिक रैली ‘परिवर्तन संकल्प सभा’ को संबोधित करने का कार्यक्रम तय है.

PM Modi Bengal Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता तनमय घोष ने टिप्‍पणी की है. उन्‍होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी सिर्फ बीजेपी के ही प्रधानमंत्री नहीं हैं, बल्कि पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं. हम उनके बंगाल आने का कभी भी स्वागत करते हैं, लेकिन जहां तक चुनाव की बात है, बीजेपी को इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है. हमने 2021 में भी देखा था कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह कई बार बंगाल आए थे, लेकिन उसका कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस पर भरोसा करती है. इस बार भी कोई बदलाव नहीं होगा. बंगाल की धरती बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति के लिए उपजाऊ नहीं है.’

बंगाल के बाद असम

पीएम मोदी ने कहा कि मैं 20 दिसंबर को असम के गुवाहाटी पहुंचूंगा. दोपहर में लोकप्रिय गोपीनाथ बरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन होगा. यह असम के बुनियादी ढांचे के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है. बढ़ी हुई क्षमता का मतलब है बेहतर जीवन स्तर और वाणिज्य एवं पर्यटन को बढ़ावा देना. बता दें कि साल 2026 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है. अपने दौरे में प्रधानमंत्री मोदी नदिया जिले के ताहेरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी का दौरा कई मायनों में अहम

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब राज्य में एसआईआर को लेकर सियासी विवाद गहराया हुआ है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस एसआईआर प्रक्रिया का विरोध कर रही है और इसे लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा रही है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ताहेरपुर की रैली में प्रधानमंत्री मोदी एसआईआर मुद्दे पर पश्चिम बंगाल सरकार को घेर सकते हैं. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को भी जनता के सामने रख सकते हैं.

बंगाल की जनता से पीएम मोदी का वादा- मैं जल्द आऊंगा

पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी घुसपैठियों को बचा रही है, इसीलिए वह एसआईआर का विरोध कर रहे हैं. त्रिपुरा में कम्युनिस्टों ने उस जगह को बर्बाद कर दिया था, उन्होंने हमें मौका दिया और हमने हालात बदल दिए. उन्होंने कहा कि टीएमसी ने सीपीएम की सारी बुरी बातें अपना ली हैं. बंगाल को बीजेपी सरकार चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही आऊंगा.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

homenation

LIVE: नादिया में लैंड नहीं कर सका पीएम मोदी का हेलीकॉप्‍टर, वर्चुअल संबोधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP