Hardik Pandya six injured cameraman hugged: हार्दिक पंड्या ने चोटिल कैमरामैन को गले लगाकर पूछा उनका हाल

Share to your loved once


Last Updated:

Hardik Pandya Video: साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचा दी. अहमदाबाद में खेले गए अंतिम टी20 में हार्दिक ने 25 गेंद में 63 रन कूट दिए. अपनी इस पारी में हार्दिक ने 5 छक्के और इतने चौके लगाए. इस दौरान उनका एक खतरनाक सिक्स बाउंड्री पार बैठे कैमरामैन को जा लगी. मैच के बाद हार्दिक ने उनसे फिर हालचाल पूछा.

गोल्डन हार्ट हैं हार्दिक, कैमरामैन को लगी गेंद तो मैच के बाद ऐसे निभाया फर्जहार्दिक पंड्या चोटिल कैमरामैन से मिले

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या अपने स्वैग के लिए जाने जाते हैं. मैदान के अंदर हो या बाहर हार्दिक का अपना अलग स्टाइल दिख जाता है. ऐसा ही कुछ साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए टी20 मैच में भी देखने को मिला. इस मैच में हार्दिक ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. बल्लेबाजी में हार्दिक ने जो तोड़फोड़ मचाई वो अलग बात है, लेकिन मैच के बाद उन्होंने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया.

दरअसल बल्लेबाजी के दौरान हार्दिक पंड्या के एक सिक्स से बाउंड्री के पार बैठे कैमरामैन चोटिल हो गए. कैमरामैन को बांह में चोट लगी. जब मैच खत्म हुआ तो हार्दिक खुद उस कैमरामैन के पास गए और उन्हें गले लगाकर उनका हाल पूछा. हार्दिक के इस व्यवहार ने फैंस का दिल जीत लिया और हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है.

कैसी रही मैच में हार्दिक पंड्या की बल्लेबाजी

वहीं हार्दिक पंड्या की बल्लेबाजी की बात करें तो वह धमाकेदार थी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक ने 25 गेंद में 63 रन कूट दिए. इतना ही नहीं, हार्दिक ने सिर्फ 16 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. अपनी इस पारी में हार्दिक पंड्या ने 5 चौके और 5 छक्के भी लगाए. सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, हार्दिक ने गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाया और 3 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट भी लिए. बैटिंग और बॉलिंग में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

किसने जीता अहमदाबाद में मुकाबला

अहमदाबाद में खेले गए टी20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया. मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच पर साउथ अफ्रीका ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार शुरुआत की थी, लेकिन टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना पाई. इस तरह टीम इंडिया ने मैच के साथ पांच मैचों की सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

गोल्डन हार्ट हैं हार्दिक, कैमरामैन को लगी गेंद तो मैच के बाद ऐसे निभाया फर्ज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP