Kuldeep Yadav viral video with little fan: कुलदीप यादव का एक नन्हे फैन को ऑटोग्राफ देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.
Last Updated:
Kuldeep Yadav Video: भारतीय क्रिकेट टीम के फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में कुलदीप यादव का एक वीजियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक छोटे से फैन को ऑटोग्राफ दे रहे हैं, तभी कुछ ऐसा हुआ कि वह हंसी नहीं रोक पाए.
कुलदीप यादव का फैन के साथ वीडियो वायरलनई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव मैदान के बाहर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. उनका ऐसा ही अंदाज हाल ही में देखने को मिला जब टीम होटल में एक नन्हे फैन ने उनसे ऑटोग्राफ मांगा. सूर्यकुमार यादव के नाम की जर्सी पहने नन्हे फैन को कुलदीप यादव ने ऑटोग्राफ दिया. इस दौरान कुलदीप ने उस क्यूट से फैन से उनके फेवरेट प्लेयर का नाम पूछा. छोटे फैन ने भी मासूमियत से जवाब देते हुए कहा, “शुभमन गिल”. कुलदीप को ये सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लगा होगा, लेकिन उस फैन के मासूम जवाब पर वे अपना दिल हार बैठे और वहां मौजूद सभी लोग जवाब सुनकर अपनी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
बता दें कि कुलदीप यादव हाल ही में भारतीय टीम के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेल रहे थे. हालांकि, उन्हें सिर्फ एक मैच में ही खेलने का मौका. धर्मशाला टी20 मैच में कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के लिए 12 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इससे पहले कुलदीप ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही तीन वनडे मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कुलदीप ने कुल 8 विकेट झटके थे.
टी20 विश्व कप के लिए भी है कुलदीप की दावेदारी
7 फरवरी 2026 से होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भी कुलदीप यादव की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. हालांकि, टीम में पहले स्पिनर के तौर वरुण चक्रवर्ती रेस में सबसे आगे चल रहे हैं, लेकिन भारतीय पिचों पर कुलदीप यादव के अनुभव को चयनकर्ता नहीं नकार पाएंगे. ऐसे में उम्मीद है कि टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड में कुलदीप यादव को जगह मिल सकती है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें