Bathua paratha recipe A winter treat, make delicious and healthy bathua paratha at home local 18 – Himachal Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

Bathua Paratha Recipe : बथुआ पराठा बनाने के लिए ताजा बथुआ, गेहूं का आटा, हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन और मसाले मिलाएं, बेलकर तवे पर सेंकें और दही या अचार के साथ परोसें. इसे खाने के बाद रिश्तेदार भी आपकी तारीफ करेंगे.

bathua paratha

अगर आप भी बथुआ पराठा बनाने जा रहे हैं, तो सबसे पहले ताजा हरा बथुआ लें. उसकी डंडियां अलग करें और पत्तों को 2-3 बार साफ पानी से धो लें, ताकि सारी मिट्टी और गंदगी निकल जाए. इसके बाद बथुआ को बारीक काट लें.

बथुआ को हल्का उबालना

कटा हुआ बथुआ हल्का सा उबाल लें या भाप में पका लें. जब बथुआ नरम हो जाए, तो उसे ठंडा करके अच्छे से निचोड़ लें. इससे अतिरिक्त पानी निकल जाता है और पराठा बेलते समय टूटता नहीं है.

मसालों के साथ आटा

अब एक परात में गेहूं का आटा लें. उसमें उबला हुआ बथुआ, नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक, अजवाइन और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर डालें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लोइयां तैयार करना

अगर आप भी नरम और स्वादिष्ट पराठा चाहते हैं, तो आटा गूंथने के बाद उसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. फिर आटे की मध्यम आकार की लोइयां बना लें. ध्यान रहे कि ये लोइयां सूखने न पाएं. नहीं तो बेलने में दिक्कत हो सकती है.

पराठा बेलने की तैयारी

हर लोई पर थोड़ा सूखा आटा लगाएं और बेलन की मदद से गोल पराठा बेल लें. ध्यान रखें कि पराठा न ज्यादा मोटा हो और न ही बहुत पतला. अधित पतला होने पर पराठे में स्वाद कम हो सकता है. आपको बस मीडियम पराठा बनाना है.

तवे पर पराठा सेंकना

गरम तवे पर पराठा डालें. एक तरफ से सिकने पर पलट दें और ऊपर से घी या तेल लगाएं. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छी तरह सेंक लें. ध्यान रखें कि पराठे को सेंकते समय जलाएं नहीं. पराठा जल जाने पर खराब हो जाएगा.

परोसने का तरीका

गरमागरम बथुआ पराठा तैयार है. अगर आप भी इसे और मज़ेदार बनाना चाहते हैं, तो इसे दही, मक्खन या घर के बने अचार के साथ परोसें. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा. इसे खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सेहत और स्वाद का कॉम्बो… घर पर इस ट्रिक से बनाएं स्वादिष्ट बथुआ का पराठा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP