बच्चे उतने ही होने चाहिए, जितने… सुसाइड नोट लिख, पिता ने पहले दोनों बच्चों को मारा, फिर लगा ली फांसी

Share to your loved once


Last Updated:

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने पहले अपने दो बेटों के ईंट से कूच दिया और फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरे बेटे की हालत गंभीर है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सुसाइड नोट लिख, पिता ने पहले दोनों बच्चों को मारा, फिर लगा ली फांसीकानपुर में बेटों के ईंट से कूंचने के बाद पिता ने की खुदकुशी.

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने पहले अपने दो बेटों के ईंट से कूच दिया और फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरे बेटे की हालत गंभीर है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि हत्यारोपित की पत्नी की कुछ दिनों पहले ही मौत हो गई थी, जिससे वह डिप्रेशन में चला गया था. हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया. जिले के अरौल थाना क्षेत्र की घटना है.

दोनों को मरा समझ पिता चला गया फांसी लगाने
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अजय कटियार (45) और उनके सात साल के बेटे शुभ के रूप में हुई है, जबकि घायल बच्चे रुद्र (12) का इलाज किया जा रहा है. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि अजय अपने दो बेटों के साथ रहता था. उन्होंने बताया कि अजय ने पहले दोनों बच्चों पर ईंट से हमला किया और दोनों को मरा हुआ सोचकर छोड़ दिया. उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने जहर खाया और घर के अंदर फंदा लगा लिया.

‘बच्चे उतने ही होने चाहिए, जितने…’
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मौके से बरामद एक कथित सुसाइड नोट से गंभीर भावनात्मक परेशानी का पता चलता है. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अपने पिता को लिखे नोट में अजय ने लिखा कि उतने ही बच्चे होने चाहिए जितने का कोई ठीक से पालन-पोषण कर सके. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अजय ने सुसाइड नोट में लिखा, ‘‘मैं उन्हें दूसरों की दया पर नहीं छोड़ सकता, इसलिए मैं उन्हें अपने साथ ले जा रहा हूं.’पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह तब सामने आई जब अजय ने अपनी आभूषण की दुकान नहीं खोली. पुलिस के अनुसार उसके पिता राम शंकर कटियार घर गए और बार-बार आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

दोनों बच्चे खून से थे लथपथ
पुलिस ने बताया कि राम शंकर कटियार ने पड़ोसियों और अजय के बड़े भाई चंद्रप्रकाश को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया कि बाद में दरवाजा जबरदस्ती खोला गया, तो दोनों बच्चे खून से लथपथ फर्श पर पड़े मिले, जबकि अजय पास में बेहोश पड़ा था. पुलिस ने बताया कि तीनों को बिल्हौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय और छोटे बच्चे को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि रुद्र के सिर में गंभीर चोट लगी थी और उसे लाला लाजपत राय अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

कमरे से क्या-क्या मिला
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने कमरे से खून से सनी ईंट, जहर का एक डिब्बा, एक गिलास और एक रस्सी बरामद की है. सीसीटीवी फुटेज में अजय सुबह 6.41 बजे अपने घर के बाहर झाड़ू लगाते हुए दिखा, जिसके बाद कोई हलचल रिकॉर्ड नहीं हुई. थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि अजय लंबे समय से मानसिक तनाव में था. सिंह ने बताया कि अजय की पत्नी अलका की ठीक दो साल पहले इसी तारीख को मृत्यु हो गई थी.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

सुसाइड नोट लिख, पिता ने पहले दोनों बच्चों को मारा, फिर लगा ली फांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP