‘किक 2’ में जैकलीन फर्नांडिस को रिप्लेस कर सकती है ये एक्ट्रेस, अक्षय खन्ना विलेन बन लेंगे सलमान खान से टक्कर?

Share to your loved once


Last Updated:

सलमान खान के लंबे वक्त से ‘किक 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. चर्चाएं हैं कि सुपरहिट फिल्म की सीक्वल भाईजान के बर्थडे पर अनाउंस हो सकती है. जैकलीन फर्नांडिस की जगह नई हीरोइन लीड रोल निभा सकती हैं. विलेन के रोल में अक्षय खन्ना अपना दम दिखा सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

'किक 2' में अक्षय खन्ना विलेन बन लेंगे सलमान खान से टक्कर?सलमान खान-अक्षय खन्ना ‘किक 2’ में सामने-सामने आ सकते हैं. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: सलमान खान इन दिनों ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिजी हैं. इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि ‘किक 2’ का ऐलान सलमान खान के जन्मदिन पर हो सकता है. इस खबर से फैंस में जबरदस्त रोमांच है, जो 2014 की ब्लॉकबस्टर ‘किक’ के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दूसरी ओर, चर्चाएं हैं कि अक्षय खन्ना ‘किक 2’ में विलेन का रोल निभा सकते हैं. हालांकि, अभी तक दोनों ही दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मेकर्स जैकलीन फर्नांडिस की जगह कृति सेनन को कास्ट कर सकते हैं.

‘बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड’ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान के बर्थडे पर ‘किक 2’ का ऐलान कर सकते हैं. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि फीमेल लीड के लिए कृति सेनन का नाम सामने आ रहा है, जो जैकलीन फर्नांडिस को रिप्लेस कर सकती हैं. अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा तो वे सलमान खान के साथ एक नई जोड़ी के तौर पर नजर आएंगी. साल 2024 में साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान की ‘किक 2’ की पुष्टि की थी. प्रोड्यूसर ने फिल्म के लिए सलमान की फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की थी. यह शूट उस वक्त हुआ था जब सलमान पहले से ही रश्मिका मंदाना के साथ ‘सिकंदर’ की शूटिंग कर रहे थे. साजिद ने एक्स पर लिखा था, ‘यह ‘किक 2′ का शानदार फोटोशूट था सिकंदर…!!!’ तस्वीर में सलमान कैमरे की तरफ पीठ किए हुए थे.

‘किक 2’ में कृति सेनन, जैकलीन को रिप्लेस कर सकती हैं. (फाइल फोटो)

अक्षय खन्ना की ‘किक 2’ में हो सकती है एंट्री
अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ में दमदार एक्टिंग के बाद अब खबर है कि उन्हें ‘किक 2’ में मुख्य विलेन के रोल के लिए चुना जा सकता है. फिल्म की कास्टिंग को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं. ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट और स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रनीत मोरे के भी फिल्म से जुड़ने की खबर है. साथ ही साउथ के स्टार उन्नी मुकुंदन भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों में और ज्यादा रोमांच है. फैंस अक्षय खन्ना को एक पावरफुल विलेन के किरदार में देखने के लिए बेताब हैं, लेकिन मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. अगर ये खबरें सही साबित होती हैं तो अक्षय खन्ना एक बार फिर यादगार परफॉर्मेंस दे सकते हैं—इस बार ‘किक 2’ के बड़े विलेन के रोल में.

‘किक’ साजिद का फेवरेट प्रोजेक्ट
साजिद नाडियाडवाला ने पहले भी कहा था कि वह ‘किक’ का सीक्वल बनाना चाहते हैं. साजिद ने पिंकविला से कहा था, ‘मैंने खुद को डायरेक्टर के तौर पर ‘किक’ से लॉन्च किया था और यह मेरा फेवरेट प्रोजेक्ट है. जब भी मैं ‘किक’ की बात करता हूं, इंडस्ट्री से और डिजिटल वर्ल्ड से ढेरों सवाल आते हैं कि ‘किक 2’ कब शुरू होगी. अब मैं वादा करता हूं कि ‘किक’ का सीक्वल जरूर बनेगा. सब्जेक्ट पेपर पर तैयार है, पूरी तरह लिखा जा चुका है, बस वक्त चाहिए. हमें इसके लिए बड़ा स्केल और सही समय चाहिए. हमें फिर से सिनेमा देखने का ट्रेंड वापस चाहिए ताकि हम ‘किक’ बना सकें. जैसे ही सब कुछ नॉर्मल होगा, मैं ‘किक 2′ की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार रहूंगा.’

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

‘किक 2’ में अक्षय खन्ना विलेन बन लेंगे सलमान खान से टक्कर?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP