overripe banana cake recipe| पक्के केले फेंकिए नहीं! बनाएं बिना अंडे बिना ओवन का केक
Last Updated:
Banana Cake Recipe: ज्यादा पके केले को ज्यादातर लोग खराब समझकर फेंक देते हैं. अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो रुक जाइए. इससे आप टेस्टी केक बना सकते हैं, वो भी बिना अंडा मिलाएं.

Banana Cake Ki Recipe: केले को अगर दो से तीन में न खाया जाए तो, ये धीरे-धीरे काले पड़ने लगते हैं. ऐसा केले के लगातार पकते रहने के कारण होता है. ज्यादा पक जाने के बाद केले का टेस्ट भी बिगड़ जाता है, जिससे ज्यादातर लोग इसे फेंक देते हैं. लेकिन आप ये गलती बिल्कुल मत करना.
मास्टरशेफ पकंज भदौरिया ने अपने हालिया वीडियो में बताया कि वो खुद भी ज्यादा पके या काले हो रहे केले को कभी नहीं फेंकती हैं. बल्कि इससे वो केक बनाती है. आप भी ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. 3 केले से आप 4-5 लोगों के लिए आराम से केक बन जाता है.
ज्यादा पके केले से कैसे बनाएं केक
सामग्री
3 पके हुए केले (300 ग्राम)
1 ½ कप मैदा
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
1 चुटकी नमक
½ कप पिसी चीनी
½ कप बिना स्वाद वाला तेल
1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
¼ कप कटे हुए अखरोट
½ कप चॉकलेट चिप्स
स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
– सबसे पहले कढ़ाई पर ढक्कन लगाकर, नीचे एक रिंग रखकर उसे प्रीहीट करें. एक साइड में बेकिंग पेपर बिछाकर बेकिंग ट्रे तैयार करें.
– फिर एक कटोरे में मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और नमक छान लें.
– कटे हुए अखरोट और कोको पाउडर को 1 छोटे चम्मच मैदा में मिलाएं.
– केलों को छीलकर काट लें. उन्हें एक कटोरे में डालें और कांटे से मसल लें. आप केलों को मसलने के लिए ब्लेंडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
– चीनी, तेल और वेनिला एसेंस डालें.
– अच्छी तरह मिलाएं ताकि तेल केले की प्यूरी में अच्छी तरह मिल जाए और चीनी घुल जाए.
– सूखी सामग्री को गीली सामग्री में अच्छी तरह मिलाएं.
– कटे हुए अखरोट और चॉकलेट चिप्स डालें और फिर से मिलाएं.
– बैटर को लोफ पैन में डालें.
– पैन को हल्के से थपथपाएं और हिलाएं.
– पहले से गरम कढ़ाई में 45 से 50 मिनट तक या तब तक बेक करें.
– केक को ठंडा होने दें, केक को पैन से धीरे से निकालें और काटकर परोसें.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें