IND vs SA Highlights: हार्दिक-तिलक के तूफान में उड़ा साउथ अफ्रीका, भारत ने जीता हाई-स्कोरिंग मैच, सीरीज 3-1 से की नाम
Last Updated:
IND vs SA 5th T20I Highlights: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच को जीतकर टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज 3-1 से नाम की. भारत की इस जीत के हीरो रहे हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती.
भारत ने साउथ अफ्रीका को अहमदाबाद में हराया.नई दिल्ली. भारत ने साउथ अफ्रीका को पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में रन से शिकस्त देकर सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज कर ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में पहले हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा का तूफान आया, फिर वरुण चक्रवर्ती की फिरकी का जादू चला. साउथ अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 232 रन का बड़ा लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में मेहमान रन ही बना सके और मुकाबला हार गए. सीरीज की शुरुआत भारत की जीत से हुई. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने वापसी की और दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज बराबर कर ली. तीसरे मैच में भारत ने जीत सीरीज में बढ़त ले ली, जबकि चौथा मुकाबला धुंध के चलते रद्द करना पड़ा था.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें