Cooper Connolly: पंजाब किंग्स की तो निकल पड़ी, ऑक्शन में जिस पर लगाया दांव उसी ने मचाया कोहराम, आईपीएल में मचाएगा तूफान!
Last Updated:
Cooper Connolly Punjab Kings: ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कूपर कोनोली को पंजाब किंग्स ने तीन करोड़ रुपये देकर आईपीएल 2026 के लिए अपनी टीम में शामिल किया. पंजाब से जुड़ने के बाद इस विस्फोटक ऑलराउंडर ने तूफानी बैटिंग से तहलका मचाया है. बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉचर्स के लिए खेल रहे कोनोली ने 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं.
बिग बैश लीग में धमाल मचा रहे कूपर कोनोली.नई दिल्ली. पंजाब किंग्स टीम के हाथ आईपीएल 2026 के लिए एक ऐसा ऑलराउंडर लग गया है, जो आगामी सीजन में बड़ा मैच विनर साबित हो सकता है. आईपीएल 2025 की रनरअप टीम ने मिनी ऑक्शन में तीन करोड़ रुपये में इस युवा स्टार को अपने स्क्वॉड में शामिल किया. पंजाब किंग्स में शामिल होते ही 22 साल के इस क्रिकेटर ने बल्ले से कोहराम मचाया. बिग बैश लीग में 200 से ऊपर से तूफानी बैटिंग कर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी. दरअसल, यह स्टार और कोई नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूपर कोनोली हैं.
200 के स्ट्राइक रेट से मचाया तूफान
कूपर कोनोली बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉचर्स के लिए धमाल मचा रहे हैं. ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ इस स्टार ने टूर्नामेंट की लगातार दूसरी फिफ्टी ठोकी. कोनोली ने 208 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की धज्जियां उधेड़ दीं. तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कोनोली ने 37 गेंदों में 77 रन की पारी खेली. इस पारी में कोनोली ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. उनकी इस पारी के दम पर पर्थ ने 20 ओवर में 257 रन का बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया.
बिग बैश लीग में धमाल मचा रहे कूपर कोनोली.
पंजाब किंग्स ने तीन करोड़ में खरीदा
पंजाब किंग्स ने कूपर कोनोली को मिनी ऑक्शन में तीन करोड़ रुपये में खरीदा. दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में शामिल हुए इस ऑलराउंडर के लिए बोली की शुरुआत कोलकाता नाइटराइडर्स ने की थी, जिसके बाद पंजाब किंग्स से बिडिंग हुई. हालांकि, तीन बोली लगाने के बाद केकेआर पीछे हट गई, जिससे पंजाब किंग्स ने अपने खेमे में शामिल कर लिया. पंजाब किंग्स के लिए कूपर कोनोली आईपीएल 2026 में एक बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. देखने वाली बात यह होगी कि कप्तान श्रेयस अय्यर उनका कैसे इस्तेमाल करते हैं.
ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके तीनों फॉर्मेट
कूपर कोनोली ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट खेल चुके हैं. पिछले ही साल उन्होंने वनडे और टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया, जबकि इस साल उन्हें टेस्ट कैप मिली. अब तक कोनोली ने एक टेस्ट, 8 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उनके टी20 क्रिकेट के अनुभव पर नजर डालें तो 36 मैचों में 705 रन बनाए हैं. वह टॉप-6 में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें