घर पर बनाएं बस्तर की मशहूर फूल गोभी की भाजी, देसी स्टाइल में खास रेसिपी सीखें – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Last Updated:

Gobhi Bhaji: बस्तर में फूल गोभी के के पत्तों की सब्जी बनाई जाती है. यह भाजी बेहद स्वादिष्ट लगती है. बस्तर में इस भाजी को उबालकर कर  फ्राई करके पारम्परिक तरीके से बनाई जाती है. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर बस्तर की देसी स्टाइल सब्जी बना सकते हैंं.

Gobhi Bhaji Recipe: बस्तर में फूल गोभी की भाजी की सब्जी बनाई जाती है.यह सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है. बस्तर में गोभी भाजी को पहले उबालकर, फिर तेल में फ्राई कर देशी स्टाइल में बनाया जाता है. आप भी अपने घर के लोगों के लिए गोभी भाजी की सब्जी बनाकर इसका स्वाद चखा सकते हैं.आप इन स्टेप्स को फॉलो कर घर पर आसानी से गोभी भाजी की सब्जी बना सकते हैं. गोभी भाजी की सब्जी बनाना आसान है. यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है.बस्तर के लोग फूल गोभी की भाजी को बड़े चाव से खाते हैं. गोभी की भाजी में विटामिन की मात्रा बेहद अधिक पाई जाती है. इसी कारण गोभी भाजी की सब्जी को बस्तर में काफी पसंद किया जाता है. वहीं इस भाजी में मसालों का प्रयोग नहीं किया जाता है. इस कारण इसका स्वाद बढ़ जाता है.

गोभी भाजी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री गोभी
भाजी-100 ग्राम, प्याज-1 कटी हुई, हल्दी – 1/4 छोटी चम्मच, मिर्च-1/4 छोटी चम्मच, टमाटर – 2 कटे हुए,  नमक- स्वादानुसार, तेल-10 मिली लीटर

गोभी भाजी बनाने की विधि
गोभी भाजी की देशी स्टाइल सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले गोभी भाजी लें. इसके बाद एक कढ़ाई में एक गिलास पानी डालकर कटी हुई भाजी डाल दें.थोड़ी देर पकने के बाद इसमें हल्दी, मिर्च और स्वादानुसार नमक डाल दें. जब भाजी का पानी सूख जाए और भाजी पक जाए तो इसे उतार लें.

अब दूसरी कढ़ाई में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. जब प्याज सुनहरा हो जाए, तब इसमें टमाटर डालकर थोड़ी देर पकाएं. टमाटर पक जाने के बाद इसमें पकी हुई भाजी डाल दें.थोड़ी देर चलाकर उतार लें. अब गोभी भाजी की देशी स्टाइल सब्जी तैयार है. आप इसे चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homelifestyle

घर पर बनाएं बस्तर की मशहूर फूल गोभी की भाजी, देसी स्टाइल में खास रेसिपी सीखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP