भारती सिंह के घर गूंजी किलकारी, तंगहाली में बीता बचपन, आज इतने करोड़ की मालकिन हैं कॉमेडी क्वीन

Share to your loved once


Last Updated:

Bharti Singh Net Worth: देश की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. तंगहाली में बचपन बिताने वाली भारती आज करीब 30 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं. वह लग्जरी कारों और मुंबई में 6 करोड़ के फ्लैट की मालिकन हैं.

भारती सिंह के घर गूंजी किलकारी, तंगहाली में बीता बचपन, आज इतने करोड़ की मालकिन

Bharti Singh Net Worth: कॉमेडियन भारती सिंह के घर दूसरे बच्चे की किलकारी गूंजी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 19 दिसंबर, 2025 की सुबह बेटे को जन्म दिया है. पुरुषों में जहां कपिल शर्मा कॉमेडी के बादशाह माने जाते हैं, वहीं महिलाओं में भारती सिंह ने इस मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है. हालांकि, आज शिखर पर पहुंच चुकीं भारती ने जिंदगी में एक बुरा दौर भी देखा है. कभी तंगहाली में पली-बढ़ी भारती आज करोड़ों की मालकिन हैं.

तंगहाली में बीता बचपन
भारती सिंह का बचपन बेहद मुश्किलों में गुजरा. वह महज 2 साल की उम्र में अपने पिता को खो चुकी थीं, इसके बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उनकी मां और दो बड़े भाई-बहनों पर आ गई. हालात इतने खराब थे कि उनके भाई-बहनों को पढ़ाई छोड़कर कंबल फैक्ट्री में काम करना पड़ा. वहीं उनकी मां मां ने घर चलाने के लिए छोटे-मोटे काम किए. भारती खुद बता चुकी हैं कि बचपन में उन्होंने भूख का दर्द बहुत करीब से देखा. लेकिन उन्होंने हालात से हार नहीं मानी और अपनी मेहनत को ही अपनी ताकत बनाया.

थिएटर से टीवी तक का सफर
कॉलेज के दिनों में पंजाब में थिएटर और कॉमेडी शोज करते हुए भारती को पहला बड़ा मौका मिला. यहीं से उन्हें Comedy Circus के ऑडिशन का बुलावा आया. अमृतसर ऑडिशन के बाद मुंबई पहुंचीं भारती की किस्मत बदल गई. टीवी पर लगातार कॉमेडी शोज में काम करते हुए उनका किरदार ‘लाली’ घर-घर में मशहूर हो गया. इसके बाद उन्होंने Jhalak Dikhhla Jaa 5 में हिस्सा लिया और फिर Dance Deewane, Hunarbaaz, Sa Re Ga Ma Pa L’il Champs और हाल ही में Laughter Chefs – Unlimited Entertainment जैसे शोज की होस्ट बनीं.

कितनी है भारती सिंह की नेटवर्थ?
भारती सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल Bharti TV है, वहीं पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ LOL (Life of Limbachiyaas) चैनल भी चलाती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 90 लाख फॉलोअर्स हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती सिंह को Laughter Chefs Season 2 के लिए 10–12 लाख रुपये प्रति एपिसोड की फीस मिली. आज उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 30 करोड़ बताई जाती है.

लग्जरी लाइफस्टाइल
भारती के पास Audi Q5, Mercedes-Benz GL 350 और BMW X7 जैसी लग्जरी कारें हैं. वह मुंबई में करीब 6 करोड़ रुपये की कीमत वाले शानदार 2BHK फ्लैट में रहती हैं.

About the Author

विनय कुमार झा

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें

homebusiness

भारती सिंह के घर गूंजी किलकारी, तंगहाली में बीता बचपन, आज इतने करोड़ की मालकिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP