MS Dhoni IPL retirement Plan: भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में इस लीग से रिटायर हो सकते हैं.

Share to your loved once


Last Updated:

Mahendra Singh Dhoni retirement: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी शुरू हो चुकी है. हाल ही में 16 दिसंबर को आगामी सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी टीमों ने मिलकर कुल 77 खिलाड़ियों पर बोली लगाई. इस ऑक्शन में सीएसके दूसरी सबसे बड़ी पर्स वाली टीम थी. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है सीएसके का धोनी को लेकर प्लान.

धोनी का फेयरवेल प्लान तैयार! जानें कैसे 32.50 करोड़ में लिखी गई विदाई की कहानीमहेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से लेंगे संन्यास

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाने वाले दिग्गज महेंद्र सिंह का आईपीएल से रिटायरमेंट प्लान तैयार हो चुका है. धोनी पिछले सीजन में सीएसके के लिए अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर उतरे थे. पिछले दो सीजन से धोनी के संन्यास की अटकलें लग रही हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में सीएसके ने उनके फेयरवेल का पूरा इंतजाम कर लिया है. हालांकि, धोनी के एग्जिट प्लान के लिए सीएसके ने भारी कीमत भी चुकाई है. धोनी के रिटायरमेंट के बाद उनके बैकअप के लिए सीएसके ने 32.50 करोड़ रुपए खर्च दिए.

हालांकि, सीएसके की तरफ से फिलहाल धोनी के रिटायरमेंट को लेकर किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जिस तरह से फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में खरीददारी की उससे ये संकेत जरूर मिल गया है उनका रिटायर होना लगभग तय है, लेकिन अच्छी बात ये है कि धोनी आईपीएल 2026 में मैदान पर उतरेंगे. वहीं हो सकता है कि ये उनका आखिरी आईपीएल सीजन भी हो.

क्या है सीएसके का धोनी के लिए फेयरवेल प्लान?

44 साल के हो चुके धोनी के फेयरवेल के लिए सीएसके ने खास तैयारी की है. सीएसके ने अपने पूर्व कप्तान के फेयरवेल के लिए आईपीएल 2026 में एक नहीं बल्कि तीन-तीन विकेटकीपर को टीम में शामिल किया है. इसमें संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा, जिन्हें आईपीएल मिनी ऑक्शन में सीएसके ने 14.20 करोड़ में खरीदा और उर्विल पटेल को टीम ने 30 लाख की बेस प्राइस पर रिटेन किया है. ये तीन विकेटकीपर बल्लेबाज सीएसके के लिए भविष्य में धोनी की जगह लेंगे.

बता दें कि आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले रिटेंशन में धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का रविंद्र जडेजा और सैम करन के साथ ट्रेड किया. संजू के टीम में आने से ही साफ हो गया था कि उनकी भूमिका धोनी की जगह लेना है. वहीं अनकैप्ड प्लेयर कार्तिक शर्मा पर बड़ी रकम खर्च करने के पीछे का कारण उन्हें संजू के बैकअप के रूप में तैयार करना है, जबकि युवा उर्विल पटेल भी टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. ऐसे में साफ है कि तीन-तीन विकेटकीपरों पर सीएसके ने ऐसे तो दांव नहीं लगाया है. उसके पीछे जरूर धोनी का फेयरप्लान है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

धोनी का फेयरवेल प्लान तैयार! जानें कैसे 32.50 करोड़ में लिखी गई विदाई की कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP