‘बॉर्डर 2’ के सबसे महंगे एक्टर हैं सनी देओल, वरुण धवन से 5 गुना ज्यादा ली फीस, दिलजीत दोसांझ ने वसूली मोटी रकम!

Share to your loved once


Last Updated:

Border 2 Star Cast Fees: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. यह वॉर एक्शन मूवी अगले साल जनवरी में रिलीज होगी. फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट शामिल है, जिनमें अहान शेट्टी, वरुण धवन और अहान शेट्टी शामिल हैं. इस बीच लीड स्टारकास्ट की फीस जानकारी सामने आई है और ‘बॉर्डर 2’ के लिए सबसे ज्यादा फीस सनी देओल ने वसूली है. जानिए बाकी सितारों को कितना मेहनताना मिला है.

ख़बरें फटाफट

'बॉर्डर 2' के सबसे महंगे एक्टर हैं सनी देओल, वरुण धवन से 5 गुना ज्यादा ली फीससाल 2026 में इस दिन रिलीज होगी बॉडर 2 फिल्म.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. साल 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ के सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी भारी-भरकम स्टारकास्ट और उनकी फीस को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म के बजट का एक बड़ा हिस्सा सितारों की फीस पर खर्च किया गया है. जानिए ‘बॉर्डर 2’ के लिए मेकर्स से किस एक्टर को कितने करोड़ की फीस मिली है.

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे और वह फिल्म के सबसे महंगे एक्टर भी हैं. ‘गदर 2’ की सफलता के बाद सनी देओल को ‘बॉर्डर 2’ के लिए सबसे मोटी रकम मिल रही है. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ के लिए 50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस चार्ज की है.

वरुण धवन को मिली मोटी फीस

सनी देओल की यह फीस पहली फिल्म ‘बॉर्डर’ (1.2 करोड़) के मुकाबले करीब 40 गुना ज्यादा है. वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ नई पीढ़ी के सितारे हैं, जो ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे. फिल्म में वरुण धवन परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्हें 8 से 10 करोड़ रुपये की फीस मिली है.

दिलजीत दोसांझ ने ‘बॉर्डर 2’ के लिए वसूले कितने करोड़?

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ‘बॉर्डर 2’ में शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों का रोल निभा रहे हैं. उन्हें फिल्म में काम करने के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये की फीस मिली है. हालांकि, फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फीस की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

साल 2026 में रिलीज होगी सनी देओल की बॉर्डर 2 फिल्म

बताते चलें कि सनी देओल की अपकमिंग वॉर ड्रामा मूवी बॉर्डर 2 में मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह भी अहम किरदारों में दिखेंगी. यह वॉर ड्रामा फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जो 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. सनी देओल की फिल्म को जेपी दत्ता और उनकी बेटी निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘बॉर्डर 2’ के सबसे महंगे एक्टर हैं सनी देओल, वरुण धवन से 5 गुना ज्यादा ली फीस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP