बिना क्रीम-बिना खर्च…बस ये एक आदत बदल बदल डालो, खिल उठेगा चेहरा, स्किन रहेगी ग्लोइंग – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

Skin Care Tips: अच्छी नींद का सीधे असर चेहरे और स्किन पर पड़ता है. रोज करीब सात घंटे की नींद लेने से स्किन फ्रेश, चमकदार और जवान दिखती है, आंखों के नीचे काले घेरे कम होते हैं और झुर्रियां देर से आती हैं. देर रात तक जागना या मोबाइल का इस्तेमाल स्किन के लिए हानिकारक है. स्ट्रेस कम करने और समय पर सोने की आदत डालने से शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं. सुंदरता और हेल्दी स्किन के लिए नींद सबसे आसान और असरदार उपाय है.

नींद

अगर आप रोज अच्छी नींद लेते हैं, तो इसका असर सीधे आपके चेहरे पर दिखाई देता है. नींद के दौरान शरीर खुद को ठीक करता है, जिससे स्किन फ्रेश और साफ दिखती है. जो लोग कम सोते हैं, उनके चेहरे पर थकान और मुरझापन जल्दी दिखने लगता है. इसलिए सुंदर दिखने के लिए नींद पूरी करना बहुत जरूरी है.

आसान उपाय

रोज करीब सात घंटे की नींद लेने से स्किन का नेचुरल ग्लो बना रहता है. इससे आंखों के नीचे काले घेरे कम होते हैं और झुर्रियां देर से आती हैं. नींद पूरी होने पर चेहरा ज्यादा चमकदार और जवान दिखता है. अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए स्किन केयर चाहते हैं तो नींद सबसे आसान उपाय है.

समय से नींद पूरी

रोज देर रात तक मोबाइल देखना या जागना स्किन के लिए ठीक नहीं होता. इससे चेहरा डल दिखने लगता है और पिंपल्स की परेशानी बढ़ सकती है. नींद पूरी न होने पर स्किन थकी-थकी नजर आती है. इसलिए कोशिश करें कि रोज़ समय पर सोने की आदत डालें और रात को आराम दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

टाइम टेबल

कभी जल्दी सोना और कभी बहुत देर से सोना शरीर और स्किन दोनों को बिगाड़ सकता है. जब आप रोज़ एक तय समय पर सोते और उठते हैं, तो शरीर का बैलेंस बना रहता है. इससे स्किन हेल्दी रहती है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है. अच्छी स्किन के लिए रूटीन बनाना जरूरी है.

मोबाइल से दूरी

जब नींद पूरी होती है, तो दिमाग शांत रहता है और तनाव कम महसूस होता है. कम टेंशन का असर चेहरे पर साफ दिखता है. जो लोग ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं, उनकी स्किन जल्दी खराब होने लगती है. इसलिए सोने से पहले मोबाइल दूर रखें और खुद को रिलैक्स करने की आदत डालें.

एक्टिव

अच्छी नींद लेने से शरीर में ताकत बनी रहती है और दिनभर थकान महसूस नहीं होती. जब शरीर अंदर से फिट होता है, तो उसका असर चेहरे पर भी दिखता है. आंखों में चमक रहती है और चेहरा हेल्दी लगता है. खुद को एक्टिव और खूबसूरत रखने के लिए नींद को नजरअंदाज न करें.

महंगे प्रोडक्ट नहीं

अगर आप लंबे समय तक जवान और हेल्दी दिखना चाहते हैं, तो अच्छी नींद को अपनी आदत बनाएं. सही समय पर सोना, हल्का खाना और शांत माहौल नींद को बेहतर बनाता है. जब नींद अच्छी होगी, तो स्किन खुद-ब-खुद बेहतर दिखेगी. सुंदरता के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, सही नींद काफी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बिना क्रीम-बिना खर्च…बस ये एक आदत बदल बदल डालो, खिल उठेगा चेहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP