महोबा में बैंक कैशियर की काली करतूत का हुआ पर्दाफाश, CCTV में नोट चोरी करते हुए पकड़ाया..वायरल हुआ वीडियो

Share to your loved once


Last Updated:

मामले की पुष्टि होते ही बैंक प्रबंधन ने कैशियर मोहित खरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. साथ ही, उसकी सेवाएं समाप्त (टर्मिनेशन) किए जाने के लिए हेडक्वार्टर को रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

महोबा में बैंक में कैशियर की करतूत CCTV में कैद, नोट चोरी करते हुए पकड़ाया

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक में तैनात कैशियर मोहित खरे पर एक ग्राहक के नोट चोरी करने का आरोप लगा है. वायरल हो रहे वीडियो में, कैशियर ने लेन-देन के दौरान ग्राहक की गड्डी से नोट निकाल लिए और बाद में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि गड्डी में पहले से ही पैसे कम थे.

CCTV में पकड़ाई चोरी

ग्राहक द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद बैंक प्रबंधन ने तत्काल CCTV फुटेज की जांच कराई. जांच में साफ तौर पर देखा गया कि कैशियर मोहित खरे ने गड्डी से नोट निकालकर अपने पास रखे. CCTV फुटेज सामने आने के बाद बैंक प्रशासन में हड़कंप मच गया.

कैशियर मोहित खरे हुए सस्पेंड

मामले की पुष्टि होते ही बैंक प्रबंधन ने कैशियर मोहित खरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. साथ ही, उसकी सेवाएं समाप्त (टर्मिनेशन) किए जाने के लिए हेडक्वार्टर को रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP