| Rashifal | – News18 हिंदी

Share to your loved once


आज का मकर राशिफल. मकर राशि के जातकों के लिए 19 दिसंबर यानी आज का दिन अत्यंत शुभ और फलदायी रहने वाला है. आज मां सरस्वती की विशेष कृपा मकर राशि के जातकों पर बनी रहेगी. इसी कारण आज आप अपने हर कार्य को दूसरों से अलग अंदाज में करेंगे. आपके विचारों में स्पष्टता, व्यवहार में शालीनता और कार्यों में रचनात्मकता साफ तौर पर देखने को मिलेगी. आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपकी क्रिएटिव सोच आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकती है.

जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ दीप्ति शर्मा का कहना है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद बेहतरीन रहेगा, क्योंकि आज मां सरस्वती की आप पर विशेष कृपा रहेगी. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है. व्यापार में अचानक किसी बड़े धन लाभ के योग बन रहे हैं. कोई नया और बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है, जिससे भविष्य में आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत होगी. इसके अलावा यदि लंबे समय से कोई भुगतान अटका हुआ था, तो आज उसके वापस मिलने की पूरी संभावना है.

नौकरीपेशा लोगों के लिए संकेत
नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में संतुलन और संयम बनाए रखने का है. आज आपको अपने काम से प्रेम रखना होगा और किसी भी बात पर जिद करने से बचना होगा. ऑफिस में विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखें कि आपके अधीन काम करने वाले कर्मचारियों के साथ आपका व्यवहार सौम्य और सम्मानजनक रहे. गुस्से या कठोर शब्दों से माहौल बिगड़ सकता है. आज टीमवर्क और सहयोग की भावना से काम करना आपके लिए लाभकारी रहेगा और कार्यस्थल पर आपकी छवि भी मजबूत होगी.

विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा दिन
मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. मां सरस्वती की विशेष कृपा से आज पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं, इंटरव्यू या किसी भी बौद्धिक कार्य में आपकी प्रतिभा निखरकर सामने आएगी. आज आप जो भी करेंगे, उसमें कुछ नया और अलग करने का प्रयास करेंगे, जिससे आप अन्य विद्यार्थियों से अलग नजर आएंगे.

वैवाहिक और प्रेम जीवन
पारिवारिक और वैवाहिक जीवन की बात करें तो मकर राशि के विवाहित दंपतियों को संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. जो दंपति संतान सुख की योजना बना रहे थे, उनके लिए आज खुशखबरी मिलने के योग हैं. वहीं प्रेम संबंधों में भी आज का दिन यादगार साबित हो सकता है. प्रेमी युगल आज पूरा दिन एक दूसरे के साथ बिता सकते हैं, जिससे आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा.

स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानी
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है. आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन कार्य के अधिक दबाव के कारण तनाव और चिंता से बचने की आवश्यकता है. खुद को मानसिक रूप से शांत रखने के लिए योग, ध्यान या थोड़ी देर आराम जरूर करें.

मकर राशि के लिए आज का उपाय
आज विवाहित जोड़े और प्रेमी अपने बेडरूम में लाल रंग की एक मोमबत्ती अवश्य जलाएं. इससे आपसी प्रेम, करुणा और मधुरता में वृद्धि होगी. आज दिन की शुरुआत मां सरस्वती का धन्यवाद करते हुए करें और संभव हो तो मां सरस्वती के मंदिर जाकर दर्शन कर दिन की शुरुआत करना आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP