शाहरुख खान-काजोल की सुपरहिट फिल्म को हुए 10 साल, भावुक हुईं एक्ट्रेस, तस्वीरें शेयर कर लिखा नोट

Share to your loved once


Last Updated:

Shah Rukh khan Kajol Movie Dilwale Compelte 10 Years: ‘दिलवाले’ की रिलीज को 10 साल हुए, काजोल ने इंस्टाग्राम पर पुरानी यादें साझा कीं. शाहरुख, काजोल, वरुण धवन, कृति सेनन की केमिस्ट्री आज भी दर्शकों के दिल में बसी है.

ख़बरें फटाफट

शाहरुख खान-काजोल की सुपरहिट फिल्म को हुए 10 साल, भावुक हुईं एक्ट्रेसफिल्म ‘दिलवाले’ के एक सीन में शाहरुख खान और काजोल. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Kajoldevgn)

मुंबई. रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दिलवाले’ ने अपनी रिलीज के 10 साल पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर फिल्म के पुराने दिनों को याद किया. काजोल ने इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में फिल्म के बाकी कलाकार नजर आ रहे हैं. पोस्ट कर अभिनेत्री ने लिखा, “इस फिल्म को रिलीज हुए 10 साल बीत गए हैं और इसे बनाते समय हमारा समय बहुत ही शानदार था. ग्लेशियर से लेकर कपड़ों तक, मजाक और सेट पर मस्ती, मुझे सब कुछ अच्छे से याद है.”

काजोल की पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है. कई लोग हार्ट और फायर इमोजी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, रेड चिली के मेकर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, “पोगो जी से ज्यादा तो पूकी जी हैं.” एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘दिलवाले’ को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ने फिर से स्क्रीन पर जादू बिखेरा था.

काजोल का इंस्टाग्राम पोस्ट.

‘दिलवाले’ में बरसों बाद शाहरुख खान के साथ काजोल ने किया था काम

‘दिलवाले’ में वरुण धवन और कृति सेनन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी. यह फिल्म शाहरुख-काजोल की साथ में सातवीं फिल्म थी, और दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म में कई समय के बाद काजोल और शाहरुख स्क्रीन पर साथ में आए थे. 10 साल बाद भी यह फिल्म दर्शकों के दिल में बसी हुई है. फिल्म की शूटिंग गोवा, हैदराबाद और बुल्गारिया में हुई थी. फिल्म में शाहरुख, काजोल, वरुण और कृति के अलावा, वरुण शर्मा और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में थे. बोमन ने फिल्म में विलेन का रोल निभाया था.

काजोल और शाहरुख बन जाते हैं एक-दूसरे दुश्मन

‘दिलवाले’ की कहानी दो भाइयों (शाहरुख खान और वरुण धवन) और दो बहनों (काजोल और कृति सेनन) के ईर्द गिर्द घूमती है, जिसमें काजोल और शाहरुख के बीच 15 साल पहले एक गलतफहमी और दुश्मनी के कारण प्यार अधूरा रह जाता है और अब जब उनके छोटे भाई-बहन, वीर (वरुण) और इशिता (कृति), प्यार में पड़ते हैं, तो पुरानी बातें सामने आती हैं और उन्हें अपने बड़े भाई-बहनों के अतीत को सुलझाना पड़ता है, जो माफिया परिवारों से जुड़े थे.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

शाहरुख खान-काजोल की सुपरहिट फिल्म को हुए 10 साल, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP