₹1200 किराए के कमरे में रहते हैं मां-बाप, बेटे को RCB ने 5.20 करोड़ में खरीदा, अब कोहली के साथ खेलेंगे मंगेश

Share to your loved once


Last Updated:

IPL 2026 Auction Cricketer Mangesh Yadav Story: मंगेश यादव, पांढुर्ना के 23 वर्षीय ऑलराउंडर को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 5 करोड़ 20 लाख में खरीदा. अब किंग विराट कोहली की टीम के साथ आईपीएल 2026 में वह खेलेंगे. जानें उनकी कहानी…

a

मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग के पांढुर्ना जिले से आने वाले मंगेश यादव, अब जल्द ही किंग विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के साथ खेलते नजर आएंगे. क्योंकि, ऑलराउंडर मंगेश को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु में 5 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा है.

b

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपए थी, लेकिन बेस प्राइस से करीब साढ़े 17 गुना ज्यादा बोली लगी और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने मंगेश को अपनी टीम में शामिल कर लिया. मंगेश यादव स्पीड और कंट्रोल से बॉलिंग करने और मैच के आखिर में लगातार यॉर्कर फेंकने की काबिलियत दिखाने की वजह से पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्काउट्स की नजर में बने रहे.

c

महज 23 साल की उम्र के मंगेश यादव ऑलराउंडर प्लेयर हैं. उनके पिता ट्रक ड्राइवर हैं. मंगेश का परिवार किराए के एक कमरे में रहता है. इसका रेंट 1200 रुपये है. आईपीएल में सिलेक्शन होने के बाद मंगेश की किस्मत चमक उठी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

d

मंगेश को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था. जिन्होंने 12वीं तक पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ दी और क्रिकेट का दामन थाम लिया. मंगेश को क्रिकेट का ऐसा जुनून था कि क्रिकेट खेलने नोएडा चले गए थे. तेज यॉर्कर फेंकने वाले लेफ्ट-आर्म पेसर 23 साल के मंगेश मध्यप्रदेश टी20 लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर उभरे हैं. उन्होंने ग्वालियर चीताज के लिए 21 ओवर में 14 विकेट लिए.

e

मंगेश को टूर्नामेंट के दौरान जो भी प्राइज मिलते थे, ग्राउंड कर्मचारियों को दे दिया करते थे. वह अपने साथ सिर्फ ट्रॉफी लेकर जाते थे. हाल ही में छिंदवाड़ा के सांसद कप में उन्हें रेसर साइकिल मिली थी, जिसे उन्होंने ग्राउंड में काम करने वाले कर्मचारियों को दे दी थी.

f

पांढुर्ना जिले से 35 किलोमीटर दूर बोरगांव में आप खुशी का माहौल बना हुआ है. लिहाजा, अब जबलपुर संभाग के मंगेश किंग विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने के साथ ही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से खेलते हुए दिखाई देंगे.

homesports

₹1200 किराए के कमरे में रहते हैं मां-बाप, बेटे को RCB ने 5.20 करोड़ में खरीदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP