‘देशभक्ति एक बड़ी जिम्मेदारी है’, बॉर्डर में सूबेदार बने थे सुदेश बेरी, इन्हें दिया अपनी सक्सेस का क्रेडिट

Share to your loved once


Last Updated:

सुदेश बेरी ने ‘बॉर्डर’ फिल्म में सूबेदार मथुरा दास का किरदार निभाया, देशभक्ति को बड़ी जिम्मेदारी बताया और अपने 40 साल के सफर व दर्शकों के प्यार के लिए आभार जताया. उन्होंने एक लंबे नोट में भगवान के आशीर्वाद और कृपा होने की बात की. उन्होंने इस पोस्ट में अपनी लेटेस्ट तस्वीर भी शामिल की है.

ख़बरें फटाफट

'देशभक्ति एक बड़ी जिम्मेदारी है', बॉर्डर में सूबेदार बने थे सुदेश बेरीसुदेश बेरी बॉर्डर में अहम किरदार निभाया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sudeshberry)

मुंबई. वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर’ आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. फिल्म के हर किरदार ने लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी. फिर चाहे सनी देओल का दमदार अंदाज हो या फिर सरहद पर तैनात जांबाज जवान की कहानी, इसी कड़ी में एक सूबेदार मथुरा दास का किरदार सुदेश बेरी ने अदा किया था. वहीं, फिल्म में युद्ध के दौरान सनी देओल से मिली फटकार वाला सीन आज भी लोगों को याद है. हाल ही में अभिनेता सुदेश बेरी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान शिरकत की थी.

सुदेश बेरी ने गुरुवार को पुरानी यादें ताजा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की. पोस्ट में उन्होंने फिल्म बॉर्डर की तस्वीर और हाल के दिनों की तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, “मेरा सफर सिर्फ मंजिल तक पहुंचने का नहीं, बल्कि समय के साथ अनुशासन, निरंतरता और खुद को संभालकर रखने का है.”

सुदेश बेरी ने आगे लिखा, “साल बदलते हैं, दौर बदलते हैं, लेकिन सोच, संस्कार और पहचान हमेशा बरकरार रहती है. पिछले 40 सालों से मैं इसी लुक और नजरिए के साथ आगे बढ़ता आ रहा हूं. मैं अपनी सफलता का श्रेय भगवान, पूर्वजों के आशीर्वाद, माता-पिता के संस्कार और दर्शकों के प्यार को देता हूं. जब ये सब सच्ची हों, तो दुश्मनों से भी सम्मान मिलता है…”

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP