गिरिराज सिंह ने प्रदूषण पर आरके चौधरी को धर्म बदलने की सलाह दी

Share to your loved once


Last Updated:

सपा सांसद आरके चौधरी ने शव दाह और होलिका दहन को प्रदूषण का कारण बताया. इस पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने पलटवार क‍िया और उन्‍हें धर्म बदलने की नसीहत दे डाली. ये भी कहा क‍ि हिंदू धर्म में जलाने से हम एक ही जगह साढ़े तीन हाथ हैं (यानी कम जगह लगती है). दूसरे धर्म में तो प्रत्येक व्यक्ति के लिए साढ़े तीन हाथ जमीन लेते हैं.

'शव जलने से प्रदूषण', सपा सांसद के 'ज्ञान' पर ग‍िर‍िराज का प्रहार-बदल लो धर्मसपा सांसद आरके चौधरी ने गजब बयान दिया है.

समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने प्रदूषण पर गजब ज्ञान दिया. उन्‍होंने हिंदू पद्धति से अंतिम संस्कार पर सवाल उठाते हुए यहां तक कह डाला क‍ि शव जलाए जाते हैं, उससे प्रदूषण हो रहा है. इस पर बवाल मच गया है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने तीखा पलटवार करते हुए उन्हें धर्म बदलने तक की नसीहत दे दी है.

लखनऊ के पास मोहनलालगंज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने प्रदूषण के मुद्दे पर एक ऐसा बयान दिया, जिसने धार्मिक भावनाओं को झकझोर कर रख दिया. सपा सांसद ने तर्क दिया कि शवों को जलाने की परंपरा से भारी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें निकलती हैं, जो ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण को बढ़ा रही हैं.

सांसद ने कहा, ‘मैं पर्यावरण मंत्री रह चुका हूं’ आर.के. चौधरी ने अपने बयान को वजन देने के लिए अपने पुराने अनुभव का हवाला दिया. उन्होंने कहा, मैं पर्यावरण मंत्री रह चुका हूं. जिस तरह से इस पर काम किया जाता है, वह गलत है. उनका कहना है कि भारत में पर्यावरण सुधारने के नाम पर ज्यादातर एनजीओ (NGO) और सरकारी विभाग केवल पेड़ लगाने की बात करते हैं. उनका मकसद ऑक्सीजन की खपत कम करना और कार्बन उत्सर्जन रोकना होता है, लेकिन जमीन पर इसका उल्टा हो रहा है.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP