ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बड़ी कार्रवाई, बरेली में दो बदमाश मुठभेड़ में धराए
यूपी समाचार लाइव: प्रयागराज जिले में ठंड और कोहरे को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. प्रयागराज जिले में सभी बोर्डोँ के आठवीं तक के स्कूल सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक संचालित होंगे. डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर बीएसए अनिल कुमार ने जारी किया आदेश. परिषदीय प्राथमिक,उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई व सभी बोर्डों के आठवीं तक के स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा.
कफ सीरप के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन
कोडीनयुक्त कफ सिरप में जौनपुर पुलिस की एक्शन तेज. कोडीन कफ सीरप अवैध कारोबार पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही. पुलिस कई मेडिकल फर्म संचालकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया. लुक आउट नोटिस के बाद मुकदमे के आरोपी जिले से नहीं जा सकेंगे अब बाहर. जौनपुर नगर के कोतवाली थाना में दर्ज मुकदमे. पुलिस सभी आरोपियों के बैंक खाते के खोलने से लेकर अब तक रिकार्ड को बैंक से कर कर रही जांच. सभी फर्म संचालकों के बैंक अकाउंट के अलग अलग खोले गए खाता के सभी बैंकों अधिकारियों से मांगा ट्रांजेक्शन रिकार्डय
मेरठ में साइबर फ्रॉड करने वालों पर एक्शन
मेरठ में साइबर फ्रॉड करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन. साइबर फ्रॉड के लिए फर्जी खाता खुलवाने वाले गैंग का पर्दाफाश. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. 29 बैंक अकाउंट पर फ्रॉड की 52 शिकायतें दर्ज. देश भर में साइबर फ्रॉड का जाल बिछाया. गरीब लोगों को रूपयों का लालच देकर बैंक अकाउंट खुलवाए. थाना लाल कुर्ती और साइबर सेल टीम ने खुलासा किया.
विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर लखनऊ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था. 19 दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेगा विधानसभा सत्र. मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम. विधानसभा भवन व आस-पास के इलाके को 4 जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया. सुरक्षा में एडीसीपी,एसीपी स्तर के अधिकारी तैनात. पीएसी की 6 कंपनियां और एटीएस की 3 स्पेशल कमांडो टीमें तैनात. एलआईयू, बीडीडीएस, एंटी सबोटाज,डॉग स्क्वायड को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश. सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए 14 इंस्पेक्टर व 68 सब इंस्पेक्टर लगाए गए. 700 से ज्यादा हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की तैनाती.
प्रयागराज जिले में दो अभियुक्तों को किया जिला बदर
प्रयागराज जिले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने दो अभियुक्तों को किया जिला बदर. अभियुक्त शिवम सिंह और अभियुक्त धीरज कुमार उर्फ प्रद्युम्न भारतीया को 6 माह के लिए किया निष्कासित. उत्तर प्रदेश गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस कमिश्नरेट की सीमा से छह माह तक के लिए निष्कासित किया. अभियुक्त शिवम सिंह मूल रूप से यूपी के गोंडा जिले का रहने वाला है. मौजूदा समय में वह कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मम्फोर्डगंज इलाके में रहता है. उसके खिलाफ अस्त्र शस्त्र के साथ बलवा करने, मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने,हत्या का प्रयास करने, धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन,लोक सेवक के कार्यों में बाधा डालने व लोक प्रशांति भंग करने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं.
बिजनौर में दंपत्ति ने खाया जहर
बिजनौर जिले में दंपत्ति ने खाया जहर. दोनों की हालत बिगड़ी. परिजनों ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती. घरेलू कलह के चलते खाया जहर. थाना मण्डावर के शहवाजपुर का मामला.
बहराइच में तेंदुए का हमला
बहराइच जिले में तेंदुए के हमले में 7 साल के बच्ची की मौत. घर के बाहर खेल रही थी बच्ची. उसी दौरान तेंदुए ने किया हमला. परिजनों के ढूंढने पर गन्ने के खेत मे मिला बच्ची का शव. कतरनियाघाट के सुजौली रेंज का मामला.
सीतापुर में नहर कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
सीतापुर जिले में नहर कटने से जलमग्न हुईं सैकड़ो बीघा फसल. नहर विभाग ने दो दिन पूर्व कराई थी नहर की सिल्ट सफाई. पानी के दबाव से नहर फटने की आशंका. ग्रामीण स्याही जानवर द्वारा नहर खोदने की कह रहे बात. नहर विभाग के अधिकारियों ने नहर की कराई मरम्मत. बिसवां तहसील क्षेत्र के मानपुर का मामला.
रायबरेली में लेबर की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में क्रेन की चपेट में आने से एक लेबर की दर्दनाक मौत हो गई. अनलोडिंग के दौरान हुआ हादसा. शिव ट्रेवल्स कंपनी में आउटसोर्सिंग कर्मचारी था मृतक. लालगंज कोतवाली के मॉडर्न रेलकोच की घटना.
जौनपुर में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल
जौनपुर जिले में भीषण ठंड व शीतलहर के चलते 20 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद. भीषण ठंड को देखते हुए जिला अधिकारी ने कक्षा 1 से कक्षा 8 तक विद्यालय में पठन पाठन बंद करने का दिया निर्देश. 19 व 20 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी बोर्ड के स्कूल. स्कूल के सभी शिक्षक SIR समेत सरकारी कार्य को पूरा करने के दिए निर्देश.
उन्नाव में भूने चने के लिए गए सैंपल
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भूने चने को लेकर लिए गए सैंपल. ई कॉमर्स ऐप ब्लिंकिट और फ्लिपकार्ट के स्टोर से लिए गए सैंपल. भूने चने को लेकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक. सहायक आयुक्त खाद्य डॉक्टर प्रियंका यादव ने कहा कि भूने चने पर शासन के निर्देशों पर जांच चल रही है. निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर से सैंपल लिए गए हैं.
संभल में मुस्लिम धर्मगुरु ने नीतीश कुमार से की माफी की मांग
संभल जिले में बिहार में मुस्लिम महिला डाक्टर का हिजाब खींचने को मुस्लिम धर्मगुरु ने बताया नारी का अपमान. उन्होंने कहा कि ये शर्मनाक हरकत है. महिला की आबरु से खिलवाड़ किया गया है. सीएम नीतीश माफी मांगे. हिंदू महिलाएं करती हैं घूंघट. मुस्लिम पहनती हैं हिजाब. हिजाब और घूंघट भारत का कल्चर. हिंदू-मुस्लिम के चश्मे से देखें. महिला आयोग ले मामले का संज्ञान.
जौनपुर में मिलावटी चना के खिलाफ अभियान
जौनपुर में मिलावटी भूने चना के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान. जौनपुर में तीन दिनों मे 25 दुकानों का खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया निरीक्षण. मिलावटी चमकदार चना का संदेह के आधार पर सात दुकानों से सैंपल लेकर खाद्य विभाग ने भेजा जांच के लिए. जौनपुर के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दिया जानकारी.
बाराबंकी जिले में तीन ओयो होटल पर कार्रवाई
बाराबंकी जिले में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई तीन OYO सीज स्थानीय लोगों की शिकायत पर कोई कार्रवाई. सीओ सिटी नायब तहसीदार ने पुलिस फोर्स के साथ की छापेमारी. पुलिस की जांच के दौरान होटल मैनेजर नहीं दिखा सके वैध दस्तावेज. छापेमारी के दौरान तीनों होटलो में पुलिस को मिले कई बालिक जोड़े. Oyo होटल के पास में ही चलता था आवासीय महिला विद्यालय. स्थानीय लोग लगातार पुलिस प्रशासन से कर रहे थे तीनों होटलो की शिकायत. प्रशासन की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने किया स्वागत. कोतवाली नगर क्षेत्र के फतेहाबाद बड़ेल चौराहे का पूरा मामला.
महोबा में कैशियर ही निकला चोर
महोबा जिले में डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक में कैशियर निकला चोर. कैशियर मोहित खरे ने एक ग्राहक के केश काउंटर से 1000 हजार नोटों की चोरी. 100 के 10 नोट चुरा लिए और फिर गड्डी में नोट कम होने बता दिए. CCTV से सच्चाई सामने आई. कैशियर सस्पेंड हुआ. टर्मिनेशन के लिए हेडक्वार्टर को रिपोर्ट भेजी गई रिपोर्ट. महोबा जिले के हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक अजनर का मामला.
मिर्जापुर में बदला स्कूलों का समय
मिर्जापुर जिले में ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में हुआ बदलाव. प्राथमिक स्कूलों के समय में हुआ बदला. सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगे सभी स्कूल. कक्षा 1 से 8 तक जिले के समस्त विद्यालय में बदलाव. ठंड और शीत लहर के चलते DM ने निर्देश पर BSA ने जारी किया आदेश.
मथुरा सड़क हादसाः एक्सप्रेसवे हादसे में बढ़ी मरने वालों की संख्या
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या अब 19 हो गई है. जिला अधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने की पुष्टि. अभी तक 12 के आसपास लोगों का लिया गया डीएनए सैंपल. डीएनए सैंपल से हो रही लोगों की शिनाख्त. मृतकों के शिनाख्त को पहुंच रहे पोस्मार्टम गृह पर परिवारजन.
संभल में कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका
संभल जिले में बीजेपी आफिस घेरने का कांग्रेसियों का ऐलान फ्लाप. पुलिस ने कांग्रेसियों को रोका. कांग्रेसियों ने की नारेबाजी. पुलिस से नोंक-झोंक. यस इंडिया केस में सोनिया गांधी-राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस ने किया था बीजेपी आफिस घेरने का ऐलान. संभल में बहजोई रोड स्थित कांग्रेस आफिस का मामला.
गाजीपुर में ढाबे में मिला मरा हुआ चूहा
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में ढाबे में खाने में मिला मरा हुआ चूहा. खाने के दौरान दही में मिला मरा चूहा. पीड़ितों ने मामले का वीडियो सोशल मीडिया में किया वायरल. वाराणसी गोरखपुर हाइवे पर स्थित सम्राट ढाबा का मामला. वायरल वीडियो पर एफएसडीए ने किया कार्यवाही. एफएसडीए की टीम ने सम्राट ढाबा पर की छापेमारी. जांच में ढाबे पर मिली तमाम खामियां. एफएसडीए ने ढाबे को किया सीज.
आगरा में चला बुलजडोजर
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नगर निगम की जमीन खाली कराने में गरजा बुलडोजर. कान्हा गौशाला के पीछे दीवार का चल रहा निर्माण कार्य. गाटा संख्या 269 बंजर (8520 वर्ग मीटर) और 100 वर्ग गज जमीन पर चल रहा था अवैध निर्माण. सहायक नगर आयुक्त प्रभारी संपति श्रदा पांडेय के आदेश पर हुई कार्यवाही. पीड़ित राजकुमार ने नगर निगम पर लगाया मिलीभगत का आरोप. नक्शे में फेर बदल कर जमीन को नगर निगम की दर्शाने का आरोप. गुरुवार दोपहर नगर निगम की कार्यवाही से मचा हड़कंप. ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के शाहदरा स्थित कान्हा गौशाला का मामला.
एटा में दबंगों का कहर
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ई रिक्शा और कार की मामूली सी टक्कर के बाद ई रिक्शा चालक के साथी दबंगों ने की मारपीट, फायरिंग और तोड़ी कार. आरोपियों के द्वारा उपद्रव करने का CCTV फुटेज आया सामने. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. कार सवार युवक विकास ने बताया फायरिंग में बाल बाल बची जान. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी. विकास नाम का व्यक्ति कार से चाय लेकर आ रहा था, ई रिक्शा ने कार को टक्कर मार दी.
सुल्तानपुर में दनादन चली गोलियां
सुल्तानपुर जिले में तिलक समारोह में गोलियों की गूंज. 30 राउंड से भी अधिक ताबड़तोड़ फायरिंग से क्षेत्र में मचा हड़कंप. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल. हर्ष फायरिंग पर रोक होने के बावजूद भी तड़तड़ाई गई गोलियां. पूरा मामला थाना जयसिंहपुर क्षेत्र का है.
बिजनौर में कॉलेज बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर
बिजनौर जिले में कॉलेज बस और ट्रक की जोरदार टक्कर. हादसे में आधा दर्जन के करीब स्टूडेंट घायल. सभी घायलों को जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया. सभी स्टूडेंट कॉलेज से बिजनौर अस्पताल ट्रेनिंग पर आ रहे थे. सभी स्टूडेंट बीएससी नर्सिंग और जीएनएम कोर्स कर रहे है. बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 स्थित बैराज के पास हुआ हादसा.
बरेली में बदमाशों का एनकाउंटर
यूपी के बरेली में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है. थाना बारादरी पुलिस की फाइक एन्क्लेव के पीछे खेतों में हुई मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों रिजवान और जुनैद के पैर में गोली लगी. गोली लगने के बाद दोनों ने अपने गुनाहों के लिए माफी मांगते हुए दोबारा अपराध न करने की गुहार लगाई. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी घुमंतू छोटे गोवंशों को काटकर उनका मांस बेचते थे और बकरा मीट की दुकानों पर गोवंश का मांस सप्लाई करते थे. मौके से पुलिस ने दो तमंचे और जानवरों के वध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं. घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सुल्तानपुर में पुलिस की दबंगई, बाइक सवार युवक को लाठियों से पीटा गया
सुल्तानपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस द्वारा बाइक सवार एक युवक को लाठियों से पीटने का मामला सामने आया है. यह घटना जेल मोड़ गबडिया के पास हुई, जिसे सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
लखनऊ में सपा नेता ने पोस्टर के जरिए बिहार सीएम नीतीश कुमार और यूपी मंत्री संजय निषाद पर बोला हमला
लखनऊ में सपा नेता मोहम्मद इख़लाक ने पोस्टर के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद पर हमला बोला. पोस्टर में नीतीश कुमार पर आरोप लगाया गया कि “नियुक्ति पत्र मांगती बच्चियां, हिजाब हटाया जा रहा”. वहीं संजय निषाद के खिलाफ लिखा गया, “सत्ता के घमंड में मंत्री, मर्यादा भूले जा रहे हैं” और “छुआ ही तो क्या कहकर जुर्म हल्का बताते हैं, नारी सम्मान पर हंसी और खुद को नेता बताते हैं”. पोस्टर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के समर्थन का भी जिक्र किया गया, जिसमें लिखा था, “अंधेरे के इस दौर में एक आवाज बेबाक है, अखिलेश यादव ढाल बनकर हर नारी के सम्मान के साथ हैं”. यह पोस्टर सपा पार्टी कार्यालय और संजय निषाद के आवास के बीच लगाया गया था.
मेरठ में छेड़छाड़ के आरोप पर बवाल, वीडियो वायरल होने से बढ़ा विवाद
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में हिंदू महिला से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ. मामले में पुलिस जांच में छेड़छाड़ की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि युवक और युवती का सड़क पर बातचीत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 में भी आरोपी युवक के साथ इसी तरह का विवाद सामने आ चुका है. घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने थाने पर प्रदर्शन किया और मामले को हिंदू-मुस्लिम विवाद का रूप देकर माहौल खराब करने की कोशिश का आरोप लगाया गया.
लखनऊ में ठंड
राजधानी लखनऊ में ठंड और गलन बढ़ी है. धुंध के साथ ठंड का प्रकोप भी बढ़ा है. विभिन्न इलाकों में लोग अलाव का प्रयोग कर रहे हैं.
यूपी के संभल में तीन मीट विक्रेताओं के मीट बिक्री के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं. गौवध अधिनियम के तहत केस दर्ज होने के बाद दो विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त हो गए हैं. धार्मिक स्थल के करीब दुकान होने पर तीसरे का भी लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है. सहायक खाद्य आयुक्त ने की बड़ी कार्यवाही की है. असमोली के मदाला और हजरतनगर के कस्बा सिरसी के मामले है.
गाजियाबाद में किराया मांगने गई मकान मालकिन की हत्या कर दी गई है. किराएदार दंपत्ति ने सर पर वार कर गला दबाकर हत्या की है. शव को सूटकेस में भरकर बेड में छिपाया. पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार किया है. थाना नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन की निजी सोसाइटी की घटना है.