UPCA announced full refund:आपने भी खरीदी थी लखनऊ T20 की टिकट, मिलेगा पूरा रिफंड, UPCA ने बताया कब और कैसे
Last Updated:
UPCA announced full refund: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ के ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला चौथा टी20 मैच घने कोहरे की वजह से रद्द हो गया था. जसिके बाद फैंस को निराश होकर स्टेडियम से जाना पड़ा. इसके बाद कई दर्शकों ने अपने टिकट के पैसे वापस करने की मांग की थी जिसके बाद यूपीसीए ने ऐलान किया है कि वो दर्शकों के पूरे पैसे को लौटाएगा.
दर्शकों के पैसे वापस करेगा यूपीसीए. नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने दर्शकों के पैसे रिफंड करने का ऐलान किया है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच लखनऊ के ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था लेकिन घने कोहरे के कारण इस मैच को रद्द कर दिया गया. मैच के रद्द होने से दर्शक अपने पैसे की मांग करने लगे थे. जिसके बाद यूपीसीए ने गुरुवार देर रात पैसे वापस करने की बात कही. यह मैच शाम 7 बजे शुरू होना था, लेकिन बुधवार को घने कोहरे की वजह से इकाना स्टेडियम में विजिबिलिटी खराब होने के कारण छठे इंस्पेक्शन के बाद रात 9:30 बजे इसे रद्द कर दिया गया.
यूपीसीए के सेक्रेटरी प्रेम मनोहर गुप्ता (Prem Manohar Gupta) ने बयान जारी कर कहा, ‘जिन दर्शकों ने ऑनलाइन टिकट बुक किए थे, उन्हें टिकट की रकम उनके ओरिजिनल पेमेंट मोड से वापस मिल जाएगी. रिफंड से जुड़े नोटिफिकेशन रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर भेजे जाएंगे. टिकट होल्डर्स को सलाह दी जाती है कि वे आगे के अपडेट के लिए नियमित रूप से अपना ईमेल चेक करते रहें.’ जिन लोगों ने ऑफलाइन टिकट खरीदे थे, वह 20, 21 और 22 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर बॉक्स ऑफिस से अपना रिफंड ले सकते हैं.
दर्शकों के पैसे वापस करेगा यूपीसीए.
ऑफलाइन टिकट धारकों को खुद मौजूद रहना होगा
बयान में कहा गया है, ‘ऑफलाइन टिकट धारकों को खुद मौजूद रहना होगा और उन्हें ये करना होगा: वेरिफिकेशन के लिए अपने ओरिजिनल फिजिकल टिकट के साथ गवर्नमेंट आईडी की एक कॉपी साथ लाएं.’ग्राहक ऊपर बताई गई सभी चीजें अपनी बैंक डिटेल्स के साथ जमा करेंगे. काउंटर पर दिए गए रिफंड फॉर्म को सही और सटीक डिटेल्स के साथ भरें. वेरिफिकेशन के लिए पूरे भरे हुए फॉर्म के साथ ओरिजिनल टिकट जमा करें.
शुक्रवार को भारत सीरीज जीतने उतरेगा
सफल वेरिफिकेशन के बाद रिफंड फॉर्म में दी गई डिटेल्स के अनुसार रिफंड सीधे संबंधित बैंक खातों में प्रोसेस किया जाएगा. रिफंड जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स और जानकारी के ठीक से वेरिफिकेशन के बाद ही शुरू किया जाएगा.’ भारत शुक्रवार को अहमदाबाद में पांचवें और आखिरी T20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने उतरेगा.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें