Sourav Ganguly defamation case against Uttam Saha: उत्तम साहा कौन हैं…जिनपर सौरव गांगुली ने 50 करोड़ मानहानि का ठोका मुकदमा
Last Updated:
Sourav Ganguly defamation case against Uttam Saha: सौरव गांगुली ने बड़ा कदम उठाते हुए 50 करोड़ मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गांगुली भी लियोनल मेसी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे जहां प्रशंसकों ने खूब उत्पात मचाया था. गांगुली ने बाद में सफाई दी थी कि वह बतौर गेस्ट इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. गांगुली ने कहा कि जो आरोप उनपर लगाया गया उससे उनकी छवि खराब हुई है.
सौरव गांगुली ने उत्तम साहा के खिलाफ उठाया बड़ा कदम. नई दिल्ली. सौरव गांगुली इनदिनों गुस्से में हैं. बंगाल क्रिकेट एसोएिशन के मौजूदा अध्यक्ष गांगुली ने कोलकाता के लाल बाजार में उत्तम साहा के खिलाफ मानहानि का केस किया है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गांगुली ने साहा से 50 करोड़ रुपये हर्जाना मांगा है. गांगुली का कहना है कि उत्तम साहा के बयानों से उनकी छवि धूमिल हुई है. ‘दादा’ का कहना है कि उनपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है जिसका उनसे कुछ लेना देना नहीं है. साहा के बयानों से गांगुली का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. उन्होंने साहा के बयानों को अपमानजनक और मानहानिकारक बताया है. गांगुली का कहना है कि वो लियोनल मेसी के कार्यक्रम में बतौर गेस्ट स्टेडियम में पहुंचे थे. उनका इवेंट आयोजकों से कोई लेना देना नहीं था.
दरअसल, यह मामला लियोनल मेसी के 13 दिसंबर के कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है. अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर मेसी (Lionel Messi) लेक सिटी स्टेडियम शनिवार को पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में दर्शकों ने खूब उत्पात मचाया था. फैंस ने स्टेडियम में खूब तोड़फोड़ की थी.जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया था. बाद में अर्जेंटीना फैन क्लब के अध्यक्ष उत्तम साहा (Uttam Saha) ने सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को इवेंट के मुख्य आयोजक सताद्रु दत्ता के कामकाज में ‘मिडिलमैन’ की भूमिका निभाने का आरोप लगाया. जिसके बाद गांगुली भड़क गए. गांगुली ने कहा कि उत्तम साहा ने उनपर जो आरोप लगाए हैं उससे उनके व्यक्तिगत सम्मान को ठेस पहुंचा है. गांगुली ने कहा है कि उनके खिलाफ जानबूझकर ऐसा किया गया है.
‘मेरे व्यक्तिगत सम्मान को ठेस पहुंचा है’
सौरव गांगुली ने लाल बाजार में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें कहा, ‘ उत्तम साहा के बयानों से मेरी छवि को ज्यादा नुकसान पहुंचा है. मुझे पर ये आरोप बिना किसी सबूत के लगाए गए हैं.’ गांगुली ने कहा कि उन्होंने साहा को कानूनी नोटिस भेजा है.और अब उनके खिलाफ 50 करोड़ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जो आरोप उनपर लगाए गए हैं वो बेबुनियाद हैं. उनका कोई आधार नहीं है.
गांगुली ने झूठे आरोपों को रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम
लियोनल मेसी का जिस दिन कार्यक्रम था उस दिन गांगुली स्टेडियम में अलग एरिया में मौजूद थे. उन्होंने जब देखा कि फैंस ज्यादा उत्पात मचा रहे हैं तो फिर वो निराश होकर वहां से चले गए. इस घटना के बाद गांगुली ने खुद बताया था कि वो इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पहुंचे थे. उनका आयोजकों से कोई संबंध नहीं था. गांगुली के वकीलों ने कहा कि उत्तम साहा के खिलाफ इसलिए ये बड़ा एक्शन लिया गया है ताकि भविष्य में कोई किसी पर इस तरह के गलत आरोप नहीं लगा सके.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें