Shubman gill reaches Ahmedabad: गिल पहुंचे अहमदाबाद, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्या खेलेंगे अंतिम टी20 मैच

Share to your loved once


Last Updated:

Shubman gill reaches Ahmedabad: शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को खेले जाने वाले आखिरी टी20 मैच के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं. पांचवें टी20 में उनका खेलना मुश्किल है. चौथे टी20 से पहले गिल के पैर में चोट लग गई थी.भारतीय टीम सीरीज जीत के करीब है. चौथा टी20 घने कोहरे की वजह से लखनउ में नहीं खेला जा सका.

गिल पहुंचे अहमदाबाद, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्या खेलेंगे अंतिम टी20 मैचशुभमन गिल अहमदाबाद पहुंचे.

नई दिल्ली.  शुभमन गिल अंतिम टी20 मैच के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं. टी20 टीम के उप कप्तान गिल को चौथे टी20 मैच से पहले पैर में चोट लगी थी. उनका पांचवें और अखिरी मैच में खेलना मुश्किल है. गिल का नेट्स पर लगी चोट के कारण लखनऊ में चौथे टी20 से बाहर होना तय था लेकिन खराब मौसम के कारण मैच ही रद्द हो गया. यह देखना होगा कि खराब फॉर्म से जूझ रहे गिल शुक्रवार को चौथे मैच के लिएउपलब्ध होंगे या नहीं या उनकी जगह संजू सैमसन को उतारा जाएगा.

शुभमन गिल (Shubman Gill) इससे पहले गर्दन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी अधिकांश समय बाहर रहे थे. बाद में तीन मैचों की वनडे सीरीज भी नहीं खेल सके थे. भारत टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है और शुक्रवार का मैच इस वर्ष का आखिरी मैच होगा. इसके बाद 11 जनवरी से भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी.

पीटीआई को नाम न बताने की शर्त पर एक बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘शुभमन ने चौथे टी20 इंटरनेशनल से एक दिन पहले नेट्स पर लंबा बैटिंग सेशन किया. सेशन के आखिर में, नेट्स में बैटिंग करते समय उनके पैर के अंगूठे पर चोट लग गई. उन्हें दर्द हो रहा था और वह लंगड़ा रहे थे. बुधवार को उनके लिए खेलना मुश्किल होता. इसलिए वह टीम के साथ नहीं गए क्योंकि उनके इस मैच में खेलने का चांस बहुत कम था. इस समय यह कहना मुश्किल है कि वह अहमदाबाद में खेलेंगे या नहीं.’

न्यूजीलैंड टी20I सीरीज टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी सीरीज है. दोनों टूर्नामेंट के लिए टीम भी वही रहने वाली हैं. इसलिए नेशनल सिलेक्शन कमेटी और टीम मैनेजमेंट अपने एक स्पेशलिस्ट टॉप-ऑर्डर बैट्समैन के बारे में सभी जरूरी सावधानियां बरतेंगे. गिल पहले भी कोलकाता में सीरीज़ के पहले मैच में गर्दन में चोट लगने की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ ज्यादातर टेस्ट सीरीज़ नहीं खेल पाए थे, जिसकी वजह से वह बाद की तीन मैचों की ODI सीरीज़ से भी बाहर हो गए थे.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

गिल पहुंचे अहमदाबाद, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्या खेलेंगे अंतिम टी20 मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP