साइकिल से लैंबो-मर्सिडीज… इस फेमस यूट्यूबर के पीछे पड़ी ED, यूपी के लड़के का दुबई में ऐसा जलवा

Share to your loved once


Last Updated:

उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के नवाबगंज में यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के घर पर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने छापेमारी के दौरान 4 लग्जरी गाड़ियां अटैच की हैं, जिनमें लैंबॉर्गिनी और मर्सिडीज भी शामिल हैं. अनुराग द्विवेदी पर आरोप है कि उसने Sky Exchange और अन्य ऑनलाइन सट्टेबाज़ी, गैंबलिंग ऐप्स से मोटी कमाई की है. ED के मुताबिक पिछले महीने ही अनुराग ने दुबई में क्रूज पर शादी की. अपने गांव से 30 लोग हवाई जहाज से बुलाए. सबका आने–जाने का खर्च अनुराग ने उठाया. यहीं से वो ED के रडार पर आया.

ed anurag diwvedi

ईडी इस पूरे नेटवर्क के मनी ट्रेल और अवैध कमाई की जांच कर रही है. ईडी कोलकाता इस मामले की जांच कर रही है और उसी ने यह गाड़ियां बरामद की है. बताया जाता है कि अनुराग द्विवेदी कभी साइकिल में घूमता था.

ed anurag diwvedi

ED की जांच के अनुसार, अनुराग द्विवेदी पर आरोप है कि उसने Sky Exchange और अन्य ऑनलाइन जुआ व सट्टेबाजी ऐप्स के ज़रिए अवैध तरीके से भारी मात्रा में पैसा कमाया है. ये ऐप्स ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम करते हैं, जो भारत में गैरकानूनी है. जांच एजेंसियों का कहना है कि इन ऐप्स से होने वाली कमाई को अलग-अलग तरीकों से इधर-उधर घुमाया गया और फिर उसी पैसे से लग्ज़री गाड़ियां और अन्य महंगी चीज़ें खरीदी गईं.

ed anurag diwvedi

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत यह कार्रवाई की है. जांच में सामने आया कि अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को छिपाने और उन्हें वैध दिखाने की कोशिश की जा रही थी. इसी आधार पर ED ने अनुराग द्विवेदी के नवाबगंज स्थित आवास पर कार्रवाई कर चारों लग्ज़री कारों को अटैच कर लिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ed anurag dwivedi

बताया जा रहा है कि अनुराग द्विवेदी सोशल मीडिया, खासकर यूट्यूब के ज़रिए काफी मशहूर है और उस पर आरोप है कि उसने अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल इन सट्टेबाजी और जुआ ऐप्स को प्रमोट करने के लिए किया. इससे बड़ी संख्या में लोग इन ऐप्स से जुड़े और अवैध गतिविधियों का दायरा और बढ़ गया.

ed anurag diwvedi

ED की जांच अभी जारी है. एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, कितना पैसा अवैध तरीके से कमाया गया और उसे कहां-कहां निवेश किया गया. आने वाले दिनों में इस मामले में और संपत्तियों की कुर्की या अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

साइकिल से लैंबो-मर्सिडीज… इस फेमस यूट्यूबर के पीछे पड़ी ED

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP