मां-बेटे ने गड़बड़ी की SIR में, नाम आ गया FIR में, नाम-दो, ID-1, गजब का किया कारनामा
Last Updated:
Moradabad News: मुरादाबाद जिले में मां-बेटे पर एसआईआर में गड़बड़ी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. दोनों पर आरोप है कि वह दो जगह से वोटर आईडी कार्ड बनवाने की कोशिश कर रहे थे. मां-बेटे की करगुजारी फॉर्म चेकिंग के दौरान पकड़ी गई.
मुरादाबाद में एसआईआर में मां-बेटे ने की गड़बड़ी.मुरादाबादः समूचे उत्तर प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया जारी है. इस बीच अलग-अलग जिलों से एसआईआर में गड़बड़ करने वाले भी पाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में मुरादाबाद जिले में मां-बेटे पर एसआईआर में गड़बड़ी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. दोनों पर आरोप है कि वह दो जगह से वोटर आईडी कार्ड बनवाने की कोशिश कर रहे थे. मां-बेटे की करगुजारी फॉर्म चेकिंग के दौरान पकड़ी गई. सुपरवाइजर राजीव प्रकाश ने मुकदमा दर्ज कराया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाग संख्या 378 नगर निगम कार्यालय कक्ष संख्या 3 में अमीना बानो मतदाता हैं. इसी बूथ पर अमीना बानो का दूसरा वोट शमीम जहां के नाम से भी बना हुआ था. दोनों जगह से फिर से अमीना बानो और शमीम जहां नाम से गणना पत्र भरे गए थे. दोनों फार्म के लिए समान आधार कार्ड संख्या का किया इस्तेमाल किया गया था.
एक ही आधार के प्रयोग होने से मामले का खुलासा हुआ है. दोनों फॉर्म में एक ही फोटो भी इस्तेमाल किया गया था. अमीना बानो नाम से जो फार्म भरा, उसमें पति आफताब ID का उल्लेख किया गया था. शमीम जहां नाम से जो फार्म भरा, उसमें माता मुन्नी की ID का इस्तेमाल किया गया. यह फॉर्म महिला के बेटे रईस द्वारा भरे गए थे. लोक प्रतिनिधितव अधिनियम की धारा 31 में केस दर्ज किया गया है. सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें