Ishan Kishan Century Syed Mushtaq ali trophy final: 45 गेंदों पर शतक… ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली के फाइनल में रचा इतिहास
Last Updated:
Ishan Kishan Century Syed Mushtaq ali trophy final: झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शानदार शत जड़ा. उन्होंने हरियाणा के खिलाड़ी गजब की बैटिंग की,. ईशान ने ओपनिंग में उतरकर कप्तानी पारी खेली. विराट सिंह का विकेट 3 के स्कोर पर गंवाने के बाद ईशान ने कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर पारी को संवारा. ईशान मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए. ईशान ने 10 पारियों में 516 रन बनाए जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल है.
ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में हरियाणा के खिलाफ शानदार शतक जड़ा. नई दिल्ली. इसे कहते हैं कप्तानी पारी. तीन रन के स्कोर पर विराट सिंह का विकेट गंवाने के बाद झारखंड की ओर से कप्तान ईशान किशन ने शतक जड़कर अपनी टीम को बड़े स्कोर पर पहुंचाया. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान ने मोर्चे से अगुआई करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में शानदार सेंचुरी जड़ी. इस टूर्नामेंट में ईशान शुरू से ही शानदार बैटिंग कर रहे हैं. वह मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में फाइनल सहित दो शतक और तीन अर्धशतक जड़े .
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ईशान किशन ने कुमार कुशाग्र के साथ रिकॉर्ड पार्टनरशिप की. दोनों ने हरियाणा के गेंदबाजों को जमकर पीटा. ईशान ने 45 गेंदों पर शतक पूरा किया. उन्होंने 222.22 स्ट्राइक रेट से रन बनाए. ईशान ने इस दौरान 10 छक्के और छह चौके जड़े. उन्होंने कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी की. ईशान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शतक जड़ने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया. ईशान 49 गेंदों पर 101 रन बनाकर आउट हुए.
ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में हरियाणा के खिलाफ शानदार शतक जड़ा.
ईशान किशन ने आगे बढ़कर मोर्चे से की टीम की अगुआई
ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड की टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचाया था. सुपर लीग ग्रुप ए में आंध्र प्रदेश के खिलाफ मिली हार के बावजूद झारखंड की टीम फाइनल में पहुंची, क्योंकि पॉइंट्स टेबल में वह रनरेट के मामले में आंध्र प्रदेश से आगे थी. सुपर लीग ग्रुप ए के आखिरी मैच में 397 रन बने थे. पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर आंध्र ने सात विकेट पर 203 रन बनाए और झारखंड को आठ विकेट पर 194 रन पर रोक दिया. झारखंड प्लस 0.221 के नेट रनरेट के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा जबकि आंध्र का नेट रनरेट माइनस 0.113 था. नीतिश कुमार रेड्डी ने आंध्र के लिए 22 गेंद में 45 रन बनाए और दो विकेट भी लिए.
ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में 500 से अधिक रन बनाए
ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन सबसे ज्यादा 500 से ज्यादा रन बनाए. उन्होंने इस दौरान दो सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी जड़ी. ईशान ने 10 पारियों में रन बनाए. उन्होंने इस सीजन सर्वाधिक 516 रन बनाए जिसमें दो बार वो नाबाद रहे.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें