IND vs SA Lucknow Ticket Refund: लखनऊ टी-20 कोहरे के चलते रद्द, क्या वापस मिलेंगे टिकट के पैसे? क्या है रीफंड के नियम?

Share to your loved once


Last Updated:

IND vs SA Lucknow Ticket Refund: चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच को आधिकारिक तौर पर ‘अत्यधिक कोहरे’ के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया था, लेकिन वास्तविकता यह थी कि एकाना स्टेडियम को घने कोहरे की चादर ने घेर लिया था, जिससे दृश्यता बुरी तरह प्रभावित हुई थी.

क्या है टिकट रीफंड के नियम? फैंस को कब मिलेंगे पैसे वापस? रद्द हुआ था लखनऊ T20भारत vs साउथ अफ्रीका, लखनऊ टेस्ट

लखनऊ: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में होने वाला चौथा टी-20 क्रिकेट मुकाबला धुंध, कोहरे और खराब AQI के चलते रद्द करना पड़ा. मैच का लुत्फ उठाने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम की हर सीट भरी हुई थी. फैंस मायूस हैं कि बिना टॉस हुए ही मैच रद्द करना पड़ा. उन्हें अपने फेवरेट प्लेयर्स की एक झलक तक देखने को नहीं मिली. ऐसे में सवाल उठता है कि बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द होने पर क्या फैंस को उनके टिकट का पैसा लौटाया जाएगा? चलिए जानते हैं रीफंड के नियम क्या है?

क्या है टिकट रीफंड का नियम?
रात नौ बजकर 25 मिनट पर आखिरकार छठी बार मुआयना करने के बाद अंपायर्स ने मैच रद्द करने का अधिकारिक ऐलान कर दिया. स्टेडियम से बाहर निकलने पर फैंस की मायूसी देखते ही बनती थी, उनका पैसा और वक्त दोनों बर्बाद जो हुए. उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के एक अधिकारी के मुताबिक जो मैच रद्द होता है, उसका पूरा पैसा वापस मिलता है. बीसीसीआई के नियमों के अनुसार ऐसी स्थिति में टिकट बुकिंग फीस काटकर बाकी राशि वापस की जाती है. इस मैच का पैसा दर्शकों को मिलेगा, जिसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी.

सिर्फ इतना ही नहीं, घने कोहरे के कारण पिच को नमी से बचाने के लिए उसे कंबल से ढकने की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

खराब AQI से मैच रद्द होना वाकई शर्मनाक
ठंड के दिनों में उत्तर भारत के शहरों की स्थिति जानने के बावजूद लखनऊ में मैच कराने को लेकर अब बीसीसीआई की रणनीति पर भी सवाल उठ रहे हैं. उधर एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि कई निजी ऐप धूल कण और धुएं के बीच अंतर नहीं कर पाते. भारतीय शहरों में धूल की मात्रा स्वाभाविक रूप से ज्यादा होती है, लेकिन विदेशी मॉडल इसे सीधे प्रदूषण मान लेते हैं. इसी कारण एक्यूआई को वास्तविकता से ज्यादा दिखाया जाता है और खामखा डर का माहौल बनता है.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP