बीमारियों से लड़ने में मददगार, यह सब्जी क्यों है विशेषज्ञों की पसंद, बड़ी से बड़ी बीमारी होगी छूमंतर! – Uttar Pradesh News
Last Updated:
आज भी लोग आयुर्वेद पर विश्वास करते हैं, क्योंकि आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज बताया गया है. ऐसी ही एक औषधि है शकरकंद, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद भरपूर पोषक तत्व शरीर को कई गंभीर रोगों से बचाने में मदद करते हैं और इसे सर्दियों में अपनी डाइट में शामिल करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है.

सर्दियों के सीजन में बाजार में तमाम प्रकार की हरी सब्जियां और फल उपलब्ध होते हैं. मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है. इनमें से एक है शकरकंद, जो सर्दियों में खूब मिलता है. शकरकंद स्वाद में मीठा होता है और इसमें कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके नियमित सेवन से शरीर को अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, शकरकंद कई बीमारियों से बचाने में भी सहायक है.

जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि शकरकंद एक औषधियुक्त सब्जी है. इसका सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में औषधीय गुण पाए जाते हैं. इसमें विटामिन ए (बीटा-कैरोटीन), विटामिन C, फाइबर, पोटेशियम, मैंगनीज, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं.

कब्ज की समस्या में शकरकंद फायदेमंद है. अक्सर गलत खानपान की वजह से कब्ज की परेशानी होती है या कुछ लोगों को लंबे समय तक इसका सामना करना पड़ता है. शकरकंद को भूनकर सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

स्किन प्रॉब्लम में शकरकंद फायदेमंद है. आजकल चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या आम हो गई है. कच्ची शकरकंद को घिसकर चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे कम होते हैं और चेहरे की चमक बढ़ती है.

किडनी के लिए शकरकंद फायदेमंद है. यह पोटेशियम का एक बहुत अच्छा स्रोत है, जो नर्वस सिस्टम की सक्रियता बनाए रखने में आवश्यक है. साथ ही, शकरकंद किडनी को स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है.

गठिया की समस्या में शकरकंद फायदेमंद है. गठिया से संबंधित दर्द को कम करने के लिए उस पानी में शकरकंद को उबालकर, उसे जोड़ों पर लगाने से राहत मिलती है. शकरकंद में आम आलू की तरह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. इसके अलावा, शकरकंद में मौजूद बीटा-कैरोटीन, विटामिन C और मैग्नीशियम सूजन को कम करने में मदद करते हैं.

त्वचा और बालों की समस्या में शकरकंद फायदेमंद है. यह त्वचा और बालों के लिए प्राकृतिक टॉनिक का काम करता है. इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाते हैं और उम्र के धब्बों को रोकते हैं. साथ ही, यह बालों की जड़ों को पोषित कर मजबूत बनाता है, क्योंकि पोषक तत्व सिर की त्वचा तक पहुंचते हैं.