Sansad Winter Session Live: जी राम जी बिल पर संसद परिसर में विपक्षी सदस्यों का धरना प्रदर्शन

Share to your loved once


Last Updated:

Live: जी राम जी बिल पर संसद परिसर में विपक्षी सदस्यों का धरना प्रदर्शन

संसद में आज वीबी जी राम जी बिल को लेकर हंगामा होने की संभावना है.

Sansad Winter Session Live: संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को 14वां दिन है. आज विकसित भारत जी राम जी बिल के लोकसभा से पारित होने की संभावना है. इस विधेयक पर बुधवार देर रात तक सदन में चर्चा चली थी. गुरुवार को ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान चर्चा का जवाब देंगे. इस बीच विपक्षी सदस्य इस विधेयक का जमकर विरोध कर रहा है. उसका कहना है कि इस विधेयक में राज्यों पर बोझ बढ़ाया गया है. साथ ही खेती के सीजन में 60 दिनों तक काम न देने का प्रावधान मजदूर विरोधी है. इसको विपक्षी सदस्यों ने गुरुवार सुबह में संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया. लोकसभा से पास होने के बाद इस विधेयक को आज राज्यसभा में पेश किए जाने की संभावना है.

December 18, 202511:08 IST

Sansad Winter Session Live: विरोध प्रदर्शन में सोनिया गांधी भी हुईं शामिल

Sansad Winter Session Live: मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर और बिल का नाम बदलकर वीबी जी राम जी करने और नए बिल का विरोध करते हुए इंडिया गठबंधन के सांसदों ने गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक प्रदर्शन किया. इस दौरान इसमें कांग्रेस की वयोवृद्ध नेता सोनिया गांधी भी शामिल हुईं.

December 18, 202511:00 IST

Sansad Winter Session Live: जी राम जी का विरोध करने वाले बाबर को मानने वाले- शामिक भट्टाचार्य

Sansad Winter Session Live: विपक्ष की ओर से वीबी जी राम जी विधेयक के विरोध पर पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष शामिक भट्टाचार्य ने कहा है कि ये लोग बाबर को मानने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जब विरोध प्रदर्शन करते हैं तो ऐसा लगता है कि यह बाबर को मानने वाले लोग हैं. पुराने कानून में जो कमियां थी उसी को पूरा करने के लिए सरकार यह बिल ला रही है तो ये लोग क्यों विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

homenation

Live: जी राम जी बिल पर संसद परिसर में विपक्षी सदस्यों का धरना प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP