रेल पटरी पर मिले सीमेंटेड स्लीपर, आनन-फानन में रोकी गई तेजस एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा

Share to your loved once


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मगरवारा रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर सीमेंटेड स्लीपर मिलने से हड़कंप मच गया. इसके बाद कानपुर–लखनऊ रेल रूट पर ट्रैक पर स्लीपर रखे होने की सूचना कंट्रोल को दी गई. रेलवे ट्रैक पर सीमेंटेड स्लीपर मिलने के बाद नई दिल्ली से लखनऊ जा रही तेजस एक्सप्रेस को एहतियातन गंगाघाट स्टेशन पर रोका गया.

रेल पटरी पर मिले सीमेंटेड स्लीपर, आनन-फानन में रोकी गई तेजस एक्सप्रेसउन्नाव में रेलवे ट्रैक पर मिले सीमेंटेड स्लीपर.

उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मगरवारा रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर सीमेंटेड स्लीपर मिलने से हड़कंप मच गया. इसके बाद कानपुर–लखनऊ रेल रूट पर ट्रैक पर स्लीपर रखे होने की सूचना कंट्रोल को दी गई. रेलवे ट्रैक पर सीमेंटेड स्लीपर मिलने के बाद नई दिल्ली से लखनऊ जा रही तेजस एक्सप्रेस को एहतियातन गंगाघाट स्टेशन पर रोका गया. तेजस एक्सप्रेस रात करीब 8:52 बजे गंगाघाट स्टेशन पहुंची थी. सिग्नल न मिलने के कारण ट्रेन को लूप लाइन पर खड़ा किया गया. करीब 27 मिनट तक तेजस एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी रही.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

रेल पटरी पर मिले सीमेंटेड स्लीपर, आनन-फानन में रोकी गई तेजस एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP