बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ के तूफान से पोस्टपोन हुई ‘इक्कीस’, सताया 2 और फिल्मों से क्लैश का डर! ये है नई रिलीज डेट

Share to your loved once


Last Updated:

Ikkis Release Postponed: ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. दो दिन बाद बॉक्स ऑफिस हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ रिलीज होगी. इसके बाद 25 दिसंबर को कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज होगी. इन फिल्मों से क्लैश से बचने के लिए ‘इक्कीस’ के मेकर्स फिल्म की रिलीज को टाल दिया है.

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' के तूफान से पोस्टपोन हुई 'इक्कीस', ये है नई रिलीज डेटफिल्म ‘इक्कीस’ के पोस्टर में अगस्त्य नंदा.

मुंबई. अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज़ टाल दी गई है. पहले यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली थी. मेकर्स ने सोशल मीडिया अकउंट पर फिल्म की रिलीज डेट टलने के बारे में बताया है. मेकर्स ने बताया कि क्रिसमस के समय बॉक्स ऑफिस पर भीड़ के चलते उन्हें साफ थिएट्रिकल विंडो की जरूरत थी. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह, सारा अर्जुन और अक्षय खन्ना की धुरंधर का ‘दबदबा’ है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म अभी लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर बनी रहेगी.

‘धुरंधर’ के अलावा ‘इक्कीस’ का 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ से क्लैश हो रहा था. साथ ही 19 दिसंबर को हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भी रिलीज हो रही है. मेकर्स ने सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए इक्कीस की रिलीज डेट को टाल दिया है. ‘इक्कीस’ अब 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी.

मेकर्स ने ‘इक्कीस’ के नई रिलीज डेट वाले एक पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा,”भारत के सबसे यंग परमवीर चक्र विजेता, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी. कुछ हीरो कम उम्र में शहीद हो जाते हैं. सिनेमाघरों में साहस का अनुभव करें. लेकिन अब इसकी नई रिलीज़ डेट 1 जनवरी 2026 तय की गई है. हैशटैग इक्कीस 1 जनवरी 2026 को रिलीज़ हो रही है.”

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP