Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों आज मिल सकती है नई जिम्मेदारी, लेकिन पैसे को लेकर रहें सतर्क! जानें उपाय – Uttarakhand News

Share to your loved once


Today Cancer Horoscope 17 December (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज (17 दिसंबर 2025, बुधवार) का दिन भागदौड़ और जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है. पौष मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आज प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है. दिन की शुरुआत कार्यों के दबाव और व्यस्तता के साथ हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी. आज आपको कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर करियर में उन्नति का कारण बनेगी. छात्रों के लिए भी दिन शुभ है और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत मिल रहे हैं.

पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, आज धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय कर्क राशि के जातकों को लाभ दिलाएंगे. व्यापार से जुड़े लोगों को आज लेनदेन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि छोटी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है. कुल मिलाकर दिन मेहनत भरा जरूर रहेगा, लेकिन सही दिशा में किया गया प्रयास आपको सकारात्मक परिणाम और आत्मसंतोष प्रदान करेगा.

आज कर्क राशि का करियर, नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा लेकिन फलदायी रहेगा. ऑफिस पर दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन सीनियर्स का सहयोग आपको पूरा दिन मिलेगा. दोपहर के बाद कोई नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं, जो आपके कार्य करने के तरीके को पहचान दिला सकता है.
व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी. पार्टनरशिप या निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. पुराने क्लाइंट से लाभ मिल सकता है, लेकिन उधारी देने से आज आपको बचना होगा. धन अटकने की संभावना भी आज है. तो लेनदेन में सावधानी बरतनी जरूरी है.

आज कर्क राशि की आर्थिक स्थिति
कर्क राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मध्यम से बेहतर रहेगा. आय के नए स्रोत पर विचार हो सकता है, लेकिन खर्च भी साथ-साथ बढ़ेंगे. अचानक आए खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें. यदि आप कोई नए इनवेस्मेंट करने की सोच रहे हैं तो आज आपको बचना होगा. आज का दिन निवेश के लिए अनुकूल नहीं है. वहीं धन संबंधित कोई बड़े निर्णय आज टालना आपके लिए अच्छा रहेगा. आज का दिन आर्थिक मोर्चे पर मिलाजुला रहने वाला है.

आज कर्क का लव राशिफल
आज कर्क राशि के प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें और छोटी बातों को तूल न दें. विवाहित जातकों के लिए शाम का समय बेहतर है, साथ बैठकर बातचीत रिश्ते को मजबूत करेगी. अविवाहितों को किसी पुराने मित्र से जुड़ाव बढ़ सकता है. वहीं कोई नया दोस्त भी आपको मिल सकता है, जिससे आगे चलकर रिश्ता मजबूत हो सकता है.

आज कर्क राशि के छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आज सफलता मिलने की उम्मीद है. एकाग्रता बनी रहेगी और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. समय प्रबंधन पर ध्यान दें और सोशल डिस्ट्रैक्शन से दूरी रखें. आज दोपहर के बाद आपको शुभ फल की प्राप्ति या कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत है. आज बड़ों का आशीर्वाद और पंडितों को दान देना आपके लिए शुभ फलदायी रहने वाला है.

आज कर्क राशि की महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने का है. घरेलू जिम्मेदारियों के साथ प्रोफेशनल लाइफ पर भी व्यस्तता रहेगी. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, थकान महसूस हो सकती है. शाम के समय खुद की देखभाल और आराम करना जरूरी रहेगा. दिनभर की भागदौड़ से थकान, सिरदर्द या पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. पर्याप्त पानी पिएं, हल्का भोजन लें और शाम को थोड़ा विश्राम करें. योग या ध्यान आपके लिए लाभकारी रहेगा.

कर्क का दिशा शूल- आज का दिशा शूल उत्तर दिशा है. आज कर्क राशि के जातकों को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा, भूरा

आज का उपाय: आज प्रदोष व्रत के दिन कर्क राशि के जातकों को ॐ गं गणपतये नमः का 108 बार जाप करना अत्यंत शुभ रहेगा. इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और मानसिक शांति मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP