Nutritionist shares high protein crunchy potato salad recipe, हाई प्रोटीन क्रिमी-क्रंची पोटैटो सलाद रेसिपी वजन घटाने के लिए.

Share to your loved once


Last Updated:

High protein crunchy potato salad recipe: आजकल हेल्दी खाने की तलाश में लोग ऐसी रेसिपी चाहते हैं जो स्वाद में भी समझौता न करे और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. इसी बीच न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा शेयर की गई हाई प्रोटीन क्रिमी-क्रंची पोटैटो सलाद रेसिपी चर्चा में है, जो फैट लॉस फ्रेंडली होने के साथ-साथ हेल्दी भी है…

चलो सिखाती हूं हाई प्रोटीन और फैट लॉस वाली एक डिश बनाना, क्रिमी-क्रंची पोटैटो

आजकल लोग हेल्दी खाने को बोरिंग समझते हैं, लेकिन सही तरीके से बनाई जाए तो वही हेल्दी डिश स्वाद में भी कमाल हो सकती है. इसी सोच के साथ एक न्यूट्रिशनिस्ट ने हाई प्रोटीन और फैट लॉस फ्रेंडली क्रिमी-क्रंची पोटैटो सलाद की रेसिपी शेयर की है, जो देखने में जितनी लाजवाब है, खाने में उतनी ही मजेदार. खास बात यह है कि यह सलाद स्पाइसी भी है, क्रीमी भी और पूरी तरह वेल-बैलेंस्ड मील की तरह काम करता है.

अक्सर आलू को वजन बढ़ाने वाला समझ लिया जाता है, लेकिन सच इससे बिल्कुल अलग है. न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक आलू को बेवजह बदनाम किया गया है. आलू में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, खासकर अगर उसका छिलका साथ में रखा जाए. इसके अलावा यह पोटैशियम, विटामिन C और विटामिन B6 का अच्छा सोर्स है. आलू नेचुरली फैट-फ्री और ग्लूटन-फ्री होता है, साथ ही यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है. यही सैचुरेशन फैक्टर फैट लॉस में मददगार साबित होता है. फर्क सिर्फ इस बात से पड़ता है कि आलू को कैसे पकाया जा रहा है और कितनी मात्रा में खाया जा रहा है.

इस हाई प्रोटीन पोटैटो सलाद को बनाने के लिए सबसे पहले 15 बेबी पोटैटो लिए जाते हैं. इन्हें उबालने के बाद हल्का सा स्मैश किया जाता है और फिर 180 डिग्री सेल्सियस पर एयर फ्रायर में क्रिस्पी होने तक पकाया जाता है. इस तरीके से आलू डीप फ्राई किए बिना ही बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट बनते हैं. इससे फैट की मात्रा भी कंट्रोल में रहती है और स्वाद भी बना रहता है.

इस सलाद की जान है इसकी क्रीमी और हेल्दी सॉस. इसके लिए हंग कर्ड या गाढ़ा दही लिया जाता है, जिसमें भिगोई हुई कश्मीरी लाल मिर्च, भिगोए हुए काजू, करीब 150 ग्राम पनीर, नमक और काली मिर्च मिलाई जाती है. इन सभी चीजों को ब्लेंड करके स्मूद सॉस तैयार की जाती है. जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी मिलाकर इसकी कंसिस्टेंसी एडजस्ट की जाती है. दही और पनीर की वजह से यह सॉस प्रोटीन से भरपूर हो जाती है और काजू इसे नेचुरल क्रीमी टेक्सचर देते हैं.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP