कोहरे ने ट्रेनों को बनाया कछुआ, 12 घंटे बाद DDU जंक्शन पहुंची राजधानी एक्सप्रेस, रेलवे ने बताया आगे का हाल
Last Updated:
Rajdhani Express Delayed DDU Junction : सर्दियों के साथ कोहरे और धुंध का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. कम दृश्यता की वजह से सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. ट्रेनों की गति भी धीमी पड़ चुकी है. कई जगह ये कछुए की रफ्तार से रेंग रही हैं. राजधानी एक्सप्रेस का भी आज यही हाल देखा गया. ये ट्रेन 12 घंटे की देरी से आई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी.
(Trains Delayed Due To Fog)चंदौली. उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे की मार देखने को मिल रही है. कोहरे का असर अब ट्रेन संचालन पर भी पड़ रहा है. चंदौली जिले के डीडीयू जंक्शन पर घने कोहरे की वजह से रेल सेवा में भारी रुकावट आ रही है. कई ट्रेनें लेट चल रही हैं और यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. ट्रेनों के देरी से आने की वजह से प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और सर्कुलेटिंग एरिया में सर्दी से ठिठुर रहे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. ठंड और घने कोहरे के चलते ट्रेनों की लेट-लतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है. हालात ये हो रहे हैं कि रात साढ़े 12 बजे पहुंचने वाली भुवनेश्वर–दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस दिन में 11 बजे तक स्टेशन नहीं पहुंच सकी. ट्रेन करीब 12 घंटे की देरी से आई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
बता देते पहले
तेजस राजधानी के अलावा अप और डाउन की कई अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से पहुंचीं. लंबा इंतजार, ठंड और कोहरे के बीच प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं. कई यात्रियों ने बताया कि समय पर सूचना न मिलने से उनकी आगे की यात्रा और जरूरी काम भी प्रभावित हुए.
क्या बोले रेल अधिकारी
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाने से ट्रेनों की गति नियंत्रित करनी पड़ रही है, जिससे लगातार देरी हो रही है. मौसम का यही हाल रहा, तो आने वाले दिनों में भी ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. लगातार हो रही देरी से यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है और लोग रेलवे से बेहतर सूचना व्यवस्था और सुविधाओं की मांग कर रहे हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें