लखनऊ में कितना AQI, जिससे भारत-साउथ अफ्रीका का मैच भी रुका, टॉस तक नहीं हो पाया
Last Updated:
India South Africa t20 Match: देश के अलग-अलग राज्यों में इन दिनों हवाएं जहरीली हो गई हैं. आलम यह है कि लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है. चारों तरफ प्रदूषण की धुंध है तो गले और आंखों में जलन हो रही है. यह हाल केवल दिल्ली-एनसीआर में नहीं है. बल्कि यूपी की राजधानी लखनऊ में भी है.
लखनऊ में एक्यूआई पहुंचा 450 के पार. (सांकेतिक तस्वीर)लखनऊः देश के अलग-अलग राज्यों में इन दिनों हवाएं जहरीली हो गई हैं. आलम यह है कि लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है. चारों तरफ प्रदूषण की धुंध है तो गले और आंखों में जलन हो रही है. यह हाल केवल दिल्ली-एनसीआर में नहीं है. बल्कि यूपी की राजधानी लखनऊ में भी है. प्रदूषण का आलम यह है कि मैदान में धुंध होने के कारण टॉस में भी देरी हो गई और मैच जब शुरू होना था, तब लखनऊ में एक्यूआई 461 पहुंच चुका था. स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है. लेकिन मैच में लगातार देरी हो रही थी. खुद सीएम योगी आदित्यनाथ भी मैच देखने पहुंचे थे.
घटिया हो गई लखनऊ की आबोहवा
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं संभावना जताई जा रही है कि रात में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. कोहरे के साथ ही प्रदूषण ने राजधानी की हालत और खराब कर दी है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार की सुबह लखनऊ के अलग-अलग कई इलाकों में एयर क्वालिटी खराब की श्रेणी में पहुंच गई. फिर वहीं शाम को सात बजे हालात और बदतर हो गए. क्योंकि तब लखनऊ का एक्यूआई 426 पहुंच गया.
मैच में हो रही है बहुत देरी
वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि आगामी दो दिनों तक लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा हो सकता है. शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है और इससे ठंड व गलन में बढ़ोतरी होगी. हवाओं के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच भी अंतर कम हो जाएगा. बता दें कि स्मॉग का असर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेले जाने वाले चौथे टी-20 में आधे घंटे बाद भी टॉस नहीं हो पाया. भारतीय समयानुसार टॉस शाम को साढ़े छह बजे और पहली गेंद सात बजे फेंकी जानी थी. लेकिन सारा शेड्यूल गड़बड़ा गया. इस दौरान भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मास्क पहने हुए नजर आए.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें