ठंड में सेहत का खजाना करेला-आलू और सेमी की देसी सब्जी, झटपट वाली रेसिपी – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Last Updated:

Bilaspur News: आलू, करेला और सेमी की यह मिक्स सब्जी रोटी और चावल दोनों के साथ स्वादिष्ट लगती है. यही कारण है कि सर्दियों के मौसम में मिक्स वेज छत्तीसगढ़ी थाली का अहम हिस्सा मानी जाती है और हर उम्र के लोग इसे खूब चाव से खाते हैं.

बिलासपुर. ठंड का मौसम आते ही छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में देसी और पौष्टिक भोजन की परंपरा फिर से जीवंत हो जाती है. खेतों और बाड़ियों में उगने वाली ताजी सब्जियों से बनने वाले पारंपरिक व्यंजन इस मौसम में खासतौर पर बनाए जाते हैं. करेला, आलू और सेमी की मिक्स सब्जी भी उन्हीं व्यंजनों में शामिल है, जो स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखती है. कम मसालों में, सरसों के तड़के और देसी तरीकों से पकाई जाने वाली यह सब्जी ठंड में शरीर को ऊर्जा देने का काम करती है. ग्रामीण परिवारों से लेकर शहरों तक यह सब्जी अब लोगों की पसंद बनती जा रही है.

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण रसोई में करेला, आलू और सेमी की मिक्स सब्जी वर्षों से बनाई जा रही है. यह व्यंजन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सब्जियों से तैयार होता है, जिससे इसकी ताजगी और पौष्टिकता बनी रहती है. गांवों में इसे साधारण लेकिन संतुलित भोजन माना जाता है.

ठंड में सेहत के लिए फायदेमंद
करेला, आलू और सेमी तीनों ही सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. करेला पाचन को दुरुस्त रखता है, सेमी शरीर को गर्मी और ताकत देती है जबकि आलू ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है. ठंड के मौसम में यह सब्जी शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है.

ऐसे बनती है देसी मिक्स वेज सब्जी
बिलासपुर की अन्नू बंदे ने लोकल 18 को इस सब्जी को बनाने की खास रेसिपी बताई है. उन्होंने कहा कि मिक्स वेज बनाने के लिए सबसे पहले सब्जियों को साफ कर काट लिया जाता है. कड़ाही में सरसों का तड़का लगाकर लहसुन-प्याज को सुनहरा होने तक भूनते हैं. फिर आलू, करेला और सेमी डालकर हल्के मसालों के साथ ढककर पकाया जाता है, जिससे सब्जी का प्राकृतिक स्वाद बना रहता है. फिर टमाटर डालें और स्वाद अनुसार नमक, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर मिक्स कर अच्छे से पकाएं. फिर यह सब्जी अच्छे से पककर तैयार हो जाती है.

चावल और रोटी दोनों के साथ परफेक्ट
करेला, आलू और सेमी की मिक्स सब्जी चावल के साथ भी स्वादिष्ट लगती है और रोटी के साथ भी. यही वजह है कि ठंड के दिनों में यह सब्जी छत्तीसगढ़ी थाली का अहम हिस्सा मानी जाती है और हर उम्र के लोग इसे पसंद करते हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homelifestyle

ठंड में सेहत का खजाना करेला-आलू और सेमी की देसी सब्जी, झटपट वाली रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP